फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   9 cases of dengue have been found in Jakhal, yet only formality is being done in the name of fogging

Fatehabad News: जाखल में मिल चुके हैं डेंगू के 9 केस, फिर भी फॉगिंग के नाम पर हो रही खानापूर्ति

Thu, 21 Nov 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 21 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
9 cases of dengue have been found in Jakhal, yet only formality is being done in the name of fogging
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद/जाखल। जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के अंतर्गत अभी तक डेंगू के 9 केस मिल चुके हैं। इनमें से 5 केस ग्रामीण क्षेत्र के हैं, जबकि 4 केस शहर से मिले हैं। इसके बावजूद न तो अभी तक शहर और न ही ग्रामीण क्षेत्र में में फॉगिंग की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में डेंगू के कई केस सामने आने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिन विभागों पर फॉगिंग का जिम्मा है, वह कार्य में कोताही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग स्वयं मान रहा है कि क्षेत्र के चार गांव तो ऐसे हैं, जिनमें अभी तक एक बार भी फॉगिंग नहीं हुई है। यहां तक गांवों में फॉगिंग तो दूर अब तक नालियों, तालाबों की पुख्ता सफाई तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों की इस उपेक्षा का खामियाजा ग्रामवासियों को भुगतना पड़ सकता है। स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि डेंगू से बचाव को लेकर फॉगिंग कराने के लिए बीडीपीओ कार्यालय और नगरपालिका कार्यालय को पत्र प्रेषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग खुद मान रहा है कि क्षेत्र के कई गांव में अभी तक फॉगिंग नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जाखल क्षेत्र में कुछ गांवों में ही हुईं फॉगिंग
जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत जाखल शहर समेत 72 गांव शामिल हैं। इसमें जाखल क्षेत्र की बात करें तो फिलहाल कुछ गांवों में ही फॉगिंग हुईं है। जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 अक्तूबर तक उच्च अधिकारियों को भेजी हुई है।
- योग नगर में किशोरी मिली डेंगू पॉजिटिव
जिले में डेंगू केस लगातार बढ़ रहे हैं और फतेहाबाद शहर हॉटस्पॉट बन रहा है। फतेहाबाद के योग नगर निवासी किशोरी डेंगू पॉजिटिव मिली है। जिले में डेंगू के अब तक 102 केस मिल चुके हैं। जबकि फतेहाबाद शहर में ही अब तक कुल 35 केस डेंगू के मिले हैं। जिले में अब तक सर्वे के दौरान 2971 जगहों पर लारवा मिल चुका है।

-ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के लिए जाखल बीडीपीओ कार्यालय को पत्र प्रेषित कर इस बारे में सूचित भी किया गया है। 31 अक्तूबर के बाद 19 नवंबर को भी बीडीपीओ कार्यालय को पत्र भेजकर गांवों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जाखल नगर पालिका प्रशासन को भी पत्र प्रेषित कर फॉगिंग करवाने के लिए अवगत करवाया गया है, वहीं फॉगिंग को लेकर समय-समय पर दोनों विभागों से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
- डॉ. राजेश क्रांति, एसएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जाखल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed