{"_id":"688e5308405244f6f2097e4d","slug":"81984-farmers-of-the-district-received-assistance-of-rs-187-crore-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137882-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के 81,984 किसानों को 18.7 करोड़ की सहायता मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के 81,984 किसानों को 18.7 करोड़ की सहायता मिली
Sat, 02 Aug 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम राजेश कुमार व अन्य।
फतेहाबाद। किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 20वीं किस्त जारी की। राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र, ढाणी बीकानेरी में भी किया गया।
योजना के तहत जिले के 81,984 किसानों को 18.7 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में एसडीएम राजेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एसडीएम ने बताया कि जिले के किसानों को बीस किस्त जारी हुई हैं, जिसके तहत कुल 16 लाख 50 हजार 513 किसानों को अब तक 331.69 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह योजना 1 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी। इसके तहत तीन किस्तों में हर वर्ष छह हजार रुपये सीधे किसानों के खाते में जमा कराए जाते हैं। कार्यक्रम में कृषि विभाग उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों से कहा कि वे योजना की अगली किस्तों के लिए समय पर ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ लगातार मिलता रहे।