{"_id":"5a70b2544f1c1ba1268b75b4","slug":"81517335124-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस और टाटा एस की टक्कर, विभिन्न प्रदर्शनों में शामिल होने आ रहे 5 महिलाओं सहित 17 घायल, 4 रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस और टाटा एस की टक्कर, विभिन्न प्रदर्शनों में शामिल होने आ रहे 5 महिलाओं सहित 17 घायल, 4 रैफर
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भूना रोड पर मंगलवार दोपहर फाइव एकड़ मैरिज पैलेस के पास टोहाना के एक निजी स्कूल की बस और टाटा एस के बीच टक्कर में टाटा एस में सवार 17 लोग घायल हो गए। घायलों में चार पांच महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के वक्त टोहाना के निजी स्कूल की बस में भी स्कूली बच्चों की जगह पर सवारियां सवार थी लेकिन बस में सवार एक दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। शहर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से एक महिला सहित चार लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।
उधर हादसे की सूचना मिलते ही डीसी डा. हरदीप सिंह, एसपी दीपक सहारण, सीएमओ डा. मनीष बंसल व सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज भी नागरिक अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। इस दौरान डीसी व एसपी ने अस्पताल स्टाफ को घायलों की पूरी देखभाल करने के निर्देश भी दिए।
अस्पताल में उपचाराधीन तेलु राम ने बताया कि वह और तकरीबन 19 अन्य लोग फतेहाबाद के माडल टाऊन में आयोजित हुए किसान-मजदूर सम्मेलन के लिए टाटा एस में सवार होकर सुबह साढ़े 11 बजे भूना से निकले थे। दोपहर बारह बजे के आसपास जैसे ही उनकी टाटा एस फाइव एकड़ मैरिज पैलेस के पास पहुंची तो पीछे से एक निजी स्कूल की वैन ने उनको ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी टाटा एस में टक्कर दे मारी। बस की टक्कर लगते ही टाटा एस अनियंत्रित होकर पलट गई और टाटा एस में सवार 17 लोगों को चोटें आई जबकि तीन लोग बाल-बाल बच गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस गाड़ियों से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ये लोग हुए हैं घायल
हादसे के बाद नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने वालों में जो लोग पहुंचे उनमें अर्जुन, राजाराम, बाबूराम, हनुमान, सतबीर, कालसिंह, सूबे सिंह चौबारा, दलबीर चौबारा, माड़ी बाई, संतोष, पालो देवी, शांति, नीलम, हसन चौबारा, बंसी चौबारा, कुलदीप, चालक प्रेम सिंह व मजदूर यूनियन प्रधान नत्थूराम शामिल थे। अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान चिकित्सकों ने नत्थुराम व अर्जुन के अलावा दो महिलाओं शांति व संतोष को अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया।
स्कूल बस से हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप
दरअसल जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को मिली प्राथमिक सूचना में ये जानकारी थी कि भूना रोड पर निजी स्कूल की बस व टाटा एस का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें 20 के करीब लोग घायल हैं। ये सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीसी हरदीप सिंह व एसपी दीपक सहारण लाव लश्कर के साथ अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी वार्ड में घायलों से मुलाकात की। जब उन्हें पता चला कि स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे तो उन्होंने राहत की सांस ली लेकिन साथ ही अस्पताल प्रबंधन को पूरी निष्ठा से घायलों का उपचार व देखभाल करने के निर्देश दिए। डीसी हरदीप सिंह ने इस दौरान ये माना कि उन्हें सूचना स्कूल वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने की मिली थी।
दोनों ही वाहनों में सवार लोग आ रहे थे विभिन्न प्रदर्शनों में हिस्सा लेने
हादसे में जिन दो वाहनों की आपस में भिड़ंत हुई, उन दोनों ही वाहनों में सवार लोग फतेहाबाद से बाहर के थे और फतेहाबाद में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रदर्शनों में शरीक होने के लिए फतेहाबाद आ रहे थे। टोहाना के निजी स्कूल में सवार कर्मचारी लघु सचिवालय में आयोजित कर्मचारियों के प्रदर्शन व गिरफ्तारी देने के लिए आ रहे थे जबकि टाटा एस में सवार लोग भूना से फतेहाबाद के मॉडल टाऊन में आयोजित हुए मजदूर-किसान सम्मेलन में शामिल होने आ रहे थे।