Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   BJP Seva Doot campaign to begin on December 1

Fatehabad News: भाजपा का सेवा दूत अभियान 1 दिसंबर से, हर मंडल में पांच दिन होगा प्रवास

Sat, 28 Nov 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP Seva Doot campaign to begin on December 1
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 1 से 25 दिसंबर तक चलाए जाने वाले सेवा दूत अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में न्यूनतम पांच दिन प्रवास किया जाएगा। इस दौरान जनसुनवाई, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, गौसेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन

अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अभियान के प्रदेश सहसंयोजक एवं चेयरमैन भारत भूषण मिढा ने बताया कि प्रत्येक मंडल में जनसुनवाई कार्यक्रम अनिवार्य रहेगा। इसमें आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से संवाद भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान और संगठनात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने मंडल स्तर पर सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूरी करने की बात कही।

बैठक में जिला महामंत्री विकास ललोदा, जिला उपाध्यक्ष इंद्र गावड़ी, जिला सचिव संकेत गर्ग, मन की बात प्रमुख विक्रम शर्मा, मनजीत शर्मा, पूनम सिंगला, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, डॉ. मनदीप योगी, जसवंत माचरा और सीताराम पूनिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed