{"_id":"5a1478c44f1c1b97678bcfda","slug":"81511291076-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सतबीर जांगु ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सतबीर जांगु ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
लघु सचिवालय में सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक पार्क और नये रिकॉर्ड रूम को बनाने संबंधी बैठक फतेहाबाद के उपमंडलाधीश सतबीर सिंह जांगू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सतबीर सिंह जांगू ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार लघु सचिवालय परिसर और भवन की मरम्मत व द्व परिसर का पूर्ण रूप से सौंदर्यकरण किया जाए। एसडीएम ने राजस्व विभाग के रिकॉर्ड रूम के साथ एक मॉडर्न रिकॉर्ड रूम स्थापित करने बारे विचार विमर्श किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नये रिकॉर्ड रूम बनाए जाने के नक्शे और जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए।
उपमंडलाधीश ने इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी के नवनिर्मित भवन के सामने बेतरतीब से बढ़े पेड़ों की छटाई कर उसका सौंदर्यकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी कम ईवीएम गोदाम से रिकॉर्ड रूम तक इंटरलोकिंग सड़क बनाने व दोनों भवनों में आवाजाही के लिए रास्ता बनाने के आदेश दिए। इसके साथ-साथ यहां पर सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उपमंडलाधीश ने उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार लघु सचिवालय स्थित कन्हैया पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर ट्रैफिक पार्क बनाने की संभावना पर भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों में बने हुए ट्रैफिक पार्कों का मुआयना कर जिला में बेहतरीन और आधुनिक ट्रैफिक पार्क का निर्माण करवाया जाए।
एसडीएम ने नगर परिषद अधिकारियों को लघु सचिवालय और लघु सचिावलय स्थित आवासीय कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा कि लघु सचिवालय के दोनों खंडों में सफाई व्यवस्था निरंतर रहनी चाहिए। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा के मद्देनजर बैंक स्क्वेयर भवन निर्माण कार्य करने की दिशा में कमेटी ने वहां स्थापित तीनों भवनों के कंडम करने और मल्बे की बोली करने पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी बिजेन्द्र भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण जगबीर सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अमन ढांडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।