फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   उपायुक्त ने गांव बड़ोपल-काजलहेड़ी क्रॉसिंग पर अंडरपास या फुट ऑवर ब्रिज के विकल्पों के लिए अध्ययन हेतु गठित की कमेटी

उपायुक्त ने गांव बड़ोपल-काजलहेड़ी क्रॉसिंग पर अंडरपास या फुट ऑवर ब्रिज के विकल्पों के लिए अध्ययन हेतु गठित की कमेटी

Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने गांव बड़ोपल-काजलहेड़ी क्रॉसिंग पर अंडरपास या फुट ऑवर ब्रिज के विकल्पों के लिए अध्ययन हेतु गठित की कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव बड़ोपल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने के लिए जिला उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के संबंध में मौके का विस्तृत अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगे। इस रिपोर्ट के बाद राजमार्ग पर बड़ोपल की तरफ तथा गांव काजलहेड़ी की तरफ आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षित क्रॉसिंग के लिए फुट ओवर ब्रिज या अंडरपास बनाने के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को लिखा जाएगा।
सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत विभिन्न विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने इस कमेटी के गठन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ोपल के पास राजमार्ग पर काफी संख्या में लोग वाहनों के इंतजार में इक्ट्ठा होते हैं व राजमार्ग को क्रॉस करते हैं, ऐसे में यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसलिए गठित कमेटी इस आशंका के मद्देनजर बेहतर विकल्प प्रशासन को सुझाएगी।
विज्ञापन

पिछली बैठक में जिले के विभिन्न मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने तथा विभिन्न मार्गों पर ब्लिंकर लगाने संबंधी दिए गए निर्देशों पर हुई प्रगति की जानकारी मांगने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह ने बताया कि लगभग 30 स्थानों पर ब्लिंकर लगाने की आवश्यकता है, जिसकी सूची नगर परिषद को दे दी गई है। नगर परिषद जल्द ही ब्लिंकर लगाने की कार्रवाई आरंभ करेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस उप अधीक्षक गुरदयाल सिंह ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की सूची विभिन्न विभागों को दे दी है। इन स्पॉट पर दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग व वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग जल्द ही कार्रवाई आरंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ट्रैफिक पार्क स्थापित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा करने उपरान्त बैठक में यह निर्णय लिया कि लघु सचिवालय के द्वितीय खंड के पीछे बने पार्क को ट्रैफिक पार्क का रूप दिया जाएगा। गांव बिसला से धांगड़ सड़क मार्ग पर दुर्घटना के खतरे को समाप्त करने के लिए उपायुक्त ने इस मार्ग पर सफेद पट्टी लगाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए, जिस पर अभियंता ने बताया कि इस कार्य का ठेका दे दिया गया है और एक सप्ताह के भीतर यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

उपायुक्त ने सैक्टर-3 के पास बनाए गए पुलिस नाके के पास भी कर्व जंक्शन का निर्माण कार्य भी जल्द आरंभ करने के निर्देश दिए। स्कूल बसों के स्टाफ की वेरिफिकेशन की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बस के संचालन में लगे स्टाफ की वेरिफिकेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है और इस कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सतबीर जांगु, सीटीएम देवीलाल सिहाग, डीएसपी गुरदयाल सिंह, निरीक्षक रिछपाल सिंह, एक्सईन जगबीर सिंह, अधीक्षक वेद बाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed