फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सहारनपुर कांड पर दौरे के समय बसपा सुप्रीमो की हत्या करवाना चाहती थी बीजेपी सरकार:डॉ मेघराज सिंह

सहारनपुर कांड पर दौरे के समय बसपा सुप्रीमो की हत्या करवाना चाहती थी बीजेपी सरकार:डॉ मेघराज सिंह

Mon, 13 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर कांड पर दौरे के समय बसपा सुप्रीमो की हत्या करवाना चाहती थी बीजेपी सरकार:डॉ मेघराज सिंह
सहारनपुर कांड पर दौरे के समय बसपा सुप्रीमो की हत्या करवाना चाहती थी बीजेपी सरकार: डॉ. मेघराज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय मासिक संगठन समीक्षा बैठक रविवार को जाट धर्मशाला में हुई। इस बैठक में मुख्यातिथि बसपा के हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रदेश प्रभारी डॉ मेघराज सिंह थे। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने की। बैठक में वशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रदेश प्रभारी नरेश सारण, प्रभारी एडवोकेट नेतराम व प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर नरेंद्र प्रजापति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले मुख्यातिथि ने शहर के बीच स्थित डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक में मुख्यातिथि प्रदेश प्रभारी डॉ मेघराज सिंह ने उपस्थित जन को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन पदाधिकारी जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी होते है। कैडरबेस मजबूत संगठन से ही सरकारें बनती है। अच्छे और विशाल संगठन से नई ऊर्जा पैदा होती हैं और उत्साहित कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर लोकतंत्र का प्रहरी बनता है।
विज्ञापन

बसपा प्रभारी मेघराज सिंह ने कहा कि संविधान और देश को बचाने के लिए केंद्र व राज्य में बसपा की सरकार बनानी बहुत जरूरी हैं। अब तक रही बीजेपी-कोंग्रेस की सरकारों ने जनविरोधी नीतियां बनाकर देश के खजाने को लूटा हैं। मेघराज सिंह ने युवाओं, मजदूरों, महिलाओं, किसानों, व्यपारियों व कर्मचारियों से आह्वान करते हुए कहा कि बीजेपी-कोंग्रेस को सबक सिखाने के लिए बसपा के साथ जुड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करें। हरियाणा में डॉ अम्बेडकर और सर छोटूराम को मानने वाले एकजुट होकर विरोधी शक्तियों से मुकाबला करें। सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सहारनपुर कांड के वक्त पीड़ितों से मिलने पहुंची बसपा सुप्रीमो बहन मायावती की एक षड्यन्त्र के तहत बीजेपी हत्या करवाना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी नरेश सारण व एडवोकेट नेतराम ने कहा कि मोदी व खट्टर सरकार भृष्टचारियों को संरक्षण दे रही है। आरक्षण के नाम पर बीजेपी हरियाणा में जातिय द्वेष फैलाकर जनता को लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। बीजेपी सरकार किसानों की दुश्मन बनी बैठी है। प्रदेश में फैले प्रदूषण और उससे होने वाली दुर्घटनाओं की सरकार जिम्मेदार है। नेताओं ने कहा कि बसपा पूंजीपतियों के कालेधन से नही अपितु गरीबों की मेहनत से चलती है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि बसपा हरियाणा के कोने-कोने में जाकर केडर केम्प आयोजित करेगी। बसपा लोगों के बीच जाकर उन्हें मिशन के प्रति जागरूक करेगी। बसपा महापुरुषों, संविधान व लोकतंत्र का सम्मान करती है।ब सपा पदाधिकारी दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गो में जाकर उन्हें पार्टी से जोड़ें। नोटबन्दी और जीएसटी से आर्थिक मंदी छाई हुई है। उद्योगों पर पड़े ताले और बढ़ती बेरोजगारी से प्रदेश दिशाहीन हो चुका है। बसपा सरकार आने पर हरियाणा का सर्वांगीण विकास करवाया जाएगा। मंच संचालन प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर ने किया। इस अवसर पर जोन प्रभारी सुरेंद्र पंघाल, गुरुदीप कंबोज, मूलचंद राठी, बलवान भनखड़, मांगे राम कश्यप, एडवोकेट पीएस फ़ानर, ईश्वर बागड़ी, शमशेर भुक्कल, जयदयाल डागरा, सुबेसिंह, रामचंद्र, शकुंतला भट्टी, विक्रम डूमोलिया, बजरंग इन्दल,ओमसिंह, प्रदीप, हरपाल सिंह व अन्य मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed