फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नवरात्र पर मंदिरों में लगे मां दुर्गा के जयकारे

नवरात्र पर मंदिरों में लगे मां दुर्गा के जयकारे

Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर मंदिरों में लगे मां दुर्गा के जयकारे
नवरात्र पर मंदिरों में लगे मां दुर्गा के जयकारे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/ जाखल। नवरात्र के शुभारंभ पर जिले भर के मंदिरों माता दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। कई जगहों पर इस मौके पर दुर्गा सप्तशती के पाठ का आयोजन किया गया। बहुत से स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। स्थानीय दुर्गा मंदिर में भी महिला श्रद्घालुओं ने माता रानी का गुणगान किया और आए हुए श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरित किया।

दूसरी ओर जाखल मंडी के गीता भवन जागरण मंडल की तरफ से गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैंकड़ों महिलाओं ने कलश उठा कर ढोल, बैंड बाजों की थाप पर नाचते हुए भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को अनाज मंडी में स्थापित किया। प्रतिमा स्थापित करने से पहले कलश यात्रा को नरेंद्र जिंदल ने झंडी दिखा कर रवाना किया। झंडे की रस्म गोशाला कमेटी प्रधान प्रमोद सिंगला ने अदा की। मुख्य अतिथि मदन भोला रहे। प्रतिमा स्थापित करने से पहले हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार मंत्र विधि और हवन भी किया गया। इसमें आशीष बंसल ने अपने परिवार सहित शिरकत की। मंडल प्रधान शंकर लाल गर्ग ने बताया कि जाखल में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया की नवरात्रों में प्रतिदिन महिला संकीर्तन मंडल की तरफ से महामाई का गुणगान किया जाएगा और विजयदशमी वाले दिन मां दुर्गा की प्रतिमा को मयोंद भाखड़ा नहर में विसर्जित किया जाएगा। इस दिन रात्रि में जागरण भी होगा। इसमें बाहर से आए कलाकार महामाई का गुणगान करेंगे इस मौके पर मंडी वासी सीता राम मित्तल, रमेश कुमार, आशू, कर्मचंद, राजेश कुमार, अशोक बंसल, रवि सपड़ा, मुनीष कुमार, केशो मित्तल, नरेश कुमार आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed