{"_id":"59c4042c4f1c1b24688b5c20","slug":"81506018348-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस संगठन चुनावों पर जानी कार्यकर्ताओं की राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस संगठन चुनावों पर जानी कार्यकर्ताओं की राय
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस संगठन चुनावों पर जानी कार्यकर्ताओं की राय
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
कांग्रेस जिला प्रधान, हलका प्रधान और संगठन के अन्य पदों के लिए होने वाले चुनावों को लेकर स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन चुनावों के लिए फतेहाबाद विधानसभा प्रभारी मनोनीत की गई वीना राय और रिंकी सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन चुनावों पर राय मांगी। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, ठाकुर भवानी सिंह, महिला जिला प्रधान कृष्णा पूनिया, नरेश सरदाना, सुरेंद्र वर्तिया जैसे प्रमुख नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में फतेहाबाद जिला संगठन चुनाव प्रभारी वीना राय ने कहा कि उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के लिए ही भेजा है। यह केवल संगठन चुनावों से संबंधित जिम्मेदारी है, इसे विधानसभा चुनावों से जोड़कर न देखा जाए। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव पूरी तरह की पारदर्शिता और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी संगठन चुनावों से संबंधित अपनी बात उन्हें बिना किसी लाग-लपेट के बताएं।
उन्होंने बताया कि इन बैठकों के बाद वे अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को भेजेंगी। इस अवसर पर मंगतराम लालवास, ललित मखीजा, विनोद बबली, ओपी चोपड़ा, एडवोकेट प्रवीन राणा, सतबीर खिचड़, डॉ. मुख्त्यार सदर, प्रवीन भिरड़ाना, सुखपाल मुहम्दकी, राजू लाली, अरविंद भुक्कर, भीमसैन नारंग, सुरजीत मेडल, गुरप्रीत सिद्धू, सीताराम बैनीवाल, राम तिरथ बैनीवाल, राम मूर्ति आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।