फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   800 meter long overbridge will be built at the gate near Jamalpur railway station.

Fatehabad News: जमालपुर रेलवे स्टेशन के पास फाटक पर बनेगा 800 मीटर लंबा ओवरब्रिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
800 meter long overbridge will be built at the gate near Jamalpur railway station.
जमालपुर रेलवे फाटक जहां आरओबी बनाया जाएगा। 
टोहाना। हिसार-लुधियाना रेल मार्ग के जमालपुर शेखां रेलवे स्टेशन के पास फाटक पर शीघ्र ही रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर विभाग ने करीब 34 करोड़ रुपये के रिवाइज बजट को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने इसका डिटेल एस्टीमेट तैयार कर लिया है, जिसे वीरवार को अपलोड किया जाएगा। करीब एक महीने में टेंडर लगाया जाएगा। यह आरओबी 800 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्र के लोगों द्वारा पिछले कई वर्षों से उक्त फाटक पर आरओबी बनाए जाने की मांग की जा रही है। कुछ समय पूर्व हरियाणा सरकार द्वारा रेलवे विभाग से मिलकर प्रदेश के अनेक आरओबी तथा अंडरपास बनाए जाने की स्वीकृति दी है, जिनमें यह आरओबी भी शामिल है। टेंडर प्रक्रिया के बाद आरओबी बनने से वर्षों से बंद फाटक से होने वाली परेशानियों को झेल रहे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा। इस रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर स्थित श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय, ग्रीन वैली स्कूल, ग्रामीण शिक्षण महाविद्यालय, निखिल आईटीआई सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर शेखां सहित कई शिक्षण संस्थानों में प्रतिदिन टोहाना से सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। उन्हें भी जाम में नहीं जूझना पड़ेगा। कई बार आपात स्थिति में एंबुलेंस भी फाटक बंद होने से रोगी को समय पर अस्पताल तक नहीं पहुंचा पाती है। आरओबी का निर्माण होने से इन सभी तरह की परेशानियों से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


धान के सीजन में लगती है लंबी कतारें
रोजाना इस रेलवे फाटक से हजारों वाहन रतिया, फतेहाबाद, सिरसा सहित राजस्थान के हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर आदि शहरों की ओर आवागमन करते हैं। वहीं, गेहूं व धान के सीजन के समय जब रतिया से चावल व गेहूं की स्पेशल ट्रेनें लगी होती है तो उस समय ट्रकों की लंबी लाइनें लग जाती हैं और रेलवे स्टेशन टोहाना में माल लदान में देरी होने पर उसका हर्जाना ट्रक मालिकों को भुगतना पड़ता है। इसके अलावा लंबे समय तक रेलवे फाटक बंद होने से अन्य वाहन चालकों को भी लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने में देरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
जमालपुर रेलवे फाटक पर आरओबी के लिए करीब 34 करोड़ रुपये का डिटेल एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसके बाद करीब एक महीने में टेंडर लगाकर वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके बाद निर्माण शुरू होगा।

-विजय शर्मा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर, टोहाना
----------
पिछले कई दशकों से आमजन द्वारा इस आरओबी को बनाने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर रेल मंत्री एवं विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की गई। अब शीघ्र इसका टेंडर करवा कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा, जिससे आमजन को लाभ मिलेगा।
-देवेंद्र सिंह बबली, पंचायत एवं विकास मंत्री, हरियाणा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed