{"_id":"6845c348f6ef84b2790bff3d","slug":"80-seats-increased-in-ba-faculty-in-government-college-today-is-the-last-day-for-application-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135181-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कला में बढ़ी 80 सीटें, आवेदन का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कला में बढ़ी 80 सीटें, आवेदन का आज आखिरी दिन
Sun, 08 Jun 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय महाविद्यालय स्त्रोत महाविद्यालय
फतेहाबाद। महाविद्यालय में स्नातक में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। सोमवार को आवेदन का आखिरी दिन है। जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय को विभाग की तरफ से बीए संकाय में सीटों को 160 से बढ़ाकर 240 कर दिया है।
दो विषय पहले ही कॉलेज को मिल चुके है। महाविद्यालय में बीए में 240 और बीकॉम में 80 सीटें हैं। दो साल पहले राजकीय महाविद्यालय की शुरुआत हुई है और अब इसे राजकीय महिला महाविद्यालय से डाइट मताना के भवन में शिफ्ट किया जा चुका है। रविवार तक राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए 212 आवेदन आए हैं। अधिकारियों की माने तो आंकड़ा बढ़ सकता है।
-
बीए संकाय में चुन सकते हैं विद्यार्थी 11 विषय
जिला मुख्यालय के महाविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में दो संकायों बीए और बीकॉम दाखिले के लिए आवेदन हो रहे हैं। बीए संकाय में 11 विषयों में अध्ययन करवाया जा रहा है। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र, पंजाबी, मनोविज्ञान शामिल हैं।
विज्ञापन
-
महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर ये है शेड्यूल
आवेदन आखिरी दिन - 9 जून
आवेदन में एडिट का मौका - 10 जून
पहली मेरिट सूची प्रोविजनल जारी - 18 जून
पहली मेरिट सूची फाइनल जारी - 19 जून
फीस जमा 20 से 23 जून
दूसरी मेरिट सूची प्रोविजनल जारी - 25 जून
दूसरी मेरिट सूची फाइनल जारी - 26 जून
फीस जमा - 27 से 29 जून
फिजिकल काउंसिलिंग - 1 जुलाई
-
राजकीय महाविद्यालय वर्ष 2023 में आरंभ हुआ है। इसमें दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की रूचि बढ़ रही है। यह एक सह-शिक्षा महाविद्यालय है, जो जिले के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक विकल्प बनकर उभरा है। विद्यार्थियों की मदद के लिए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसके अलावा काउंसिलिंग भी की जाती है ताकि विद्यार्थी को पता चल सकते कि किस संकाय और विषय को चुनने में उसको फायदा है।
- डॉ. जय भगवान यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, जिला मुख्यालय, फतेहाबाद।