फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   8 infected including IMA head and wife found, ICU trial today

आईएमए प्रधान व पत्नी समेत 8 संक्रमित मिले, आईसीयू का ट्रायल आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
8 infected including IMA head and wife found, ICU trial today
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल देने के लिए खड़े मरीज। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। आईएमए प्रधान फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी डॉ. एचसी दहिया और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दिनों उत्तराखंड घूमने के लिए गए थे, वहां से वापस लौटने के बाद तबीयत खराब होने पर खुद को आइसोलेट कर लिया था। कोरोना जांच में संक्रमित मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक फतेहाबाद में 4, टोहाना में 2 और रतिया व भूना में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 21 हो गई है। मंगलवार को ही जिले में 9 केस मिले थे। इससे पहले 4 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को रैपिड एंटीजन के 78 सैंपल लिए थे, इसमें दो संक्रमित मिले हैं। रैपिड एंटीजन की रिपोर्ट 30 मिनट में आ जाती है। बुधवार को जिले को साढ़े चार हजार रैपिड एंटीजन की किट अलॉट हुई है। पिछले कई दिनों से ये किट खत्म थी। कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर राहत ये है कि कोई भी अस्पताल में दाखिल नहीं है। फिलहाल सभी संक्रमित होम आइसोलेट है। डॉक्टर दंपती के अलावा किसी अन्य संक्रमित की बाहर से आने की हिस्ट्री सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

इंजीनियर आज लेंगे आईसीयू का ट्रॉयल, तैयारियां पूरी
नागरिक अस्पताल की आईसीयू का काम पूरा हो चुका है। बुधवार को इंजीनियर मशीनों को इंस्टॉल करने में जुटे रहे। मशीनें पिछले दिनों अमेरिका से आई थी। अधिकारियों की माने तो वीरवार को इंजीनियर आईसीयू का ट्रॉयल लेंगे। इसके बाद इसे स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में 8 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और भीड़भाड़ के इलाके में न जाएं। लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed