{"_id":"67158a7691cf681807031a64","slug":"73-percent-property-data-registered-on-ndc-portal-registries-will-start-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-123961-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों का 73 फीसदी प्रॉपर्टी डाटा एनडीसी पोर्टल पर दर्ज, शुरू होंगी रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद में शामिल हुई नई कॉलोनियों का 73 फीसदी प्रॉपर्टी डाटा एनडीसी पोर्टल पर दर्ज, शुरू होंगी रजिस्ट्रियां
Mon, 21 Oct 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
मुकेश खुराना
फतेहाबाद। नगर परिषद सीमा में शामिल होने के बाद लंबे समय से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री शुरू होने की आस लगाए बैठे मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निकाय के एनडीसी पोर्टल पर 73 फीसदी प्रॉपर्टी का डाटा अपलोड हो गया है।
इसमें शहर की मुख्य कॉलोनियां और सेक्टर एरिया भी शामिल हैं। प्रॉपर्टी मालिकों को विकास शुल्क जमा करवाना होगा, इसके बाद ही रजिस्ट्री हो पाएगी। हालांकि इससे पहले प्रॉपर्टी मालिक को पोर्टल पर अपनी आईडी की जांच करनी होगी। प्रॉपर्टी आईडी में नाम, पता, क्षेत्र का ठीक होना जरूरी है। अगर इसमें त्रुटि है तो उसे ऑनलाइन आवेदन करके ठीक करवाना होगा।
बता दें कि सर्वे करने वाली एजेंसी द्वारा करीब 21 दिन तक शिविर लगाकर त्रुटियां ठीक करवाने के लिए आवेदन मांगे थे लेकिन इस दौरान 12,800 प्रॉपर्टी मालिकों में से करीब डेढ़ हजार ने ही आपत्ति दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
-इन जगहों का रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज करने की चल रही प्रक्रिया
कॉलोनी प्रॉपर्टी सर्वे में मिली पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट
हैफेड कार्यालय 1 1
हंस कॉलोनी 272 231
हंस कॉलोनी, मित्तल नगर और पुष्प विहार 1़़,503 503
काली दास कॉलोनी 62 58
नया बस स्टैंड 7 6
पुलिस लाइन क्षेत्र 1 1
सेक्टर 10 164 159
सेक्टर 11 1,020 1,003
सेक्टर 3 1,165 453
सेक्टर 9 2,008 1,756
सोमा टाउन और अल्फा सिटी 1,085 1,081
विकास न्यू टाउन 647 624
हांसपुर रोड के पास का क्षेत्र 90 33
240 रुपये प्रति वर्ग मीटर हिसाब से देना होगा विकास शुल्क
नगर परिषद सीमा बढ़ने के बाद उसमें जो क्षेत्र शामिल हुआ है उसमें हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजादनगर आदि शामिल हैं। यहां रह रहे अधिकतर परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन नगर निकाय द्वारा अधिकतर क्षेत्र का विकास शुल्क 240 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा है। इसके अलावा कई क्षेत्र में कलेक्टर रेट का पांच फीसदी रखा गया है।
- गाजियाबाद की एजेंसी ने किया है सर्वे
नगर परिषद सीमा में शामिल हुई कॉलोनियों में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर गाजियाबाद की एजेंसी को ठेका दिया गया था। एजेंसी ने 125 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से सर्वे किया है। सर्वे के दौरान एजेंसी को 12,800 प्रॉपर्टी मिली हैं।
- प्रॉपर्टी आईडी सर्वे होने के बाद उसके रिकॉर्ड को प्रक्रिया के तहत एनडीसी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। कई कॉलोनियों का प्रॉपर्टी आईडी रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज हो चुका है। - सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद, फतेहाबाद।