{"_id":"5c6c5904bdec227378303605","slug":"71550604548-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण कर रही हैं केंद्र व प्रदेश की सरकार : सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण कर रही हैं केंद्र व प्रदेश की सरकार : सुभाष बराला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत गुरु रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण कर रही सरकार : सुभाष बराला
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा है कि दिव्य आत्मा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी उन अग्रणी संतों में एक थे जिन्होंने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया था। मनुष्यों की आपस में बराबरी और भाईचारे के लिए संत शिरोमणि की शिक्षाएं वर्तमान दौर में भी प्रासंगिक हैं। वे मंगलवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 642वीं जयंती पर टोहाना के आंबेडकर चौक और हनुमान मूर्ति के पास गुरु रविदास मंदिर, डांगरा धाम, डांगरा स्थित रविदास चौपाल और बोस्ती में आयोजित कार्यक्रमों को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस भवन की भव्य स्थापना के लिए उन्होंने पूर्व में आयोजित एक कार्यक्रम में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में सबसे पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अपने संबोधन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस कायरता पूर्ण हमले का हर हाल में बदला लिया जाएगा और हमले के दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंदरूनी और बाहरी ताकतें हिंदू समाज को तोड़कर अलग-अलग हिस्सों में बांटना चाहती है। इसलिए हम सभी को मिलजुलकर ऐसी ताकतों के खिलाफ खड़ा होना होगा ताकि ऐसी ताकतें अपने मंसूबों में कामयाब न हो सके। पूर्व में भी बार-बार ऐसी कोशिशें हुई थी लेकिन उस समय संत गुरु रविदास जैसे महापुरुषों की शिक्षाओं ने समाज को तोड़ने वाली ताकतों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश में संत-महात्माओं और महान गुरुओं ने भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया है। ऐसे संतों में दिव्य आत्मा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का नाम अग्रणी है, जिनकी शिक्षाओं का आधार भक्ति, प्रेम, सभी मनुष्यों की आपस में बराबरी और भाईचारा हैं। ऐसे महान संत से प्रेरणा लेकर वर्तमान भाजपा सरकार वंचित वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। समारोह में समाज के प्रधान दिलबाग खोबड़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन रिंकू मान, संजय रेवड़ी, बलकार अमानी, रामफल, वेद जांगड़ा, ईश शरण, रमेश खोबड़ा, दीपक खोबड़ा, जिलेसिंह बराला, मोमन मास्टर, कृष्ण नैन, जयवीर मूंड, एक्सईएन धूप सिंह, जगरूप, मांगेराम, श्री गुरु रविदास वाणी प्रचार मंडल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।