{"_id":"5bfaed2abdec22413f5d99ca","slug":"71543171370-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का नाइट डोमिनेशन, 1666 अवैध बोतलों सहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का नाइट डोमिनेशन, 1666 अवैध बोतलों सहित
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पुलिस विभाग ने शनिवार रात को जिलाभर में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान जिलाभर में पुलिस कर्मचारियों ने नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग की। इसके अलावा होटलों व धर्मशालाओं का भी रिकार्ड जांचा गया। इस दौरान जिलाभर में 36 स्थानों पर नाके लगाए गए तथा 2007 वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी दीपक सहारण के दिशा निर्देश पर सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज व सीआईए स्टाफ तथा पीसीआर राइडर की टीमों ने गश्त की।
एसपी दीपक सहारण ने बताया कि रात को चले इस नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत जिलाभर की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। सभी 36 नाकों पर आने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की गई। इस दौरान 2007 वाहनों के कागजातों की जांच की गई तथा बिना कागजों के 42 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 6 वाहनों को इंपाउंड किया गया। जांच के दौरान पांच जगहों से 1666 बोतल अवैध शराब बरामद करके आठ लोगों को काबू किया गया है। संबंधित थानों में मामला दर्ज किया गया है। अभियान के दौरान 99 सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान 94 व्यक्तियों के अजनबी पर्चे काटे गए। पुलिस को यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनता से भी अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें।