फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एमपी रोही में पड़ोसी ने घर के बाहर सोई विधवा को लगा दी आग

एमपी रोही में पड़ोसी ने घर के बाहर सोई विधवा को लगा दी आग

Fri, 01 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एमपी रोही में पड़ोसी ने घर के बाहर सोई विधवा को लगा दी आग
पड़ोसी ने घर के बाहर सो रही विधवा को लगा दी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव एमपी रोही में बुधवार की रात को घर के बाहर सो रही विधवा महिला को पड़ोसी व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने महिला के शरीर से आग बुझाकर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसको अग्रोहा रेफर कर दिया। सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अुनसार, परमजीत कौर निवासी गांव एमपी रोही बुधवार रात को अपने घर के बाहर सोई हुई थी। इसी दौरान उसके शरीर को आग की लपटों ने घेर लिया। महिला की चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग जाग गए और कंबलों व पानी की सहायता से आग बुझाकर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर की दिया गया। मामले की सूचना पाते ही सदर पुलिस भी अग्रोहा पहुंच गई। पुलिस को दिए बयानों में महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले महाबीर ने उसे अपने घर बुलाया था। लेकिन वह उसके घर नही गई, जिससे वह रंजिश में था। आरोप है कि रात को जब वह घर के बाहर सोई हुई थी तो महावीर ने उसे आग के हवाले कर दिया। सदर थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर महावीर के खिलाफ हत्या प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed