{"_id":"5acfae3d4f1c1bd53d8b4d64","slug":"71523559997-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-जिला के 29 गांवों में आगामी 5 मई तक चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-जिला के 29 गांवों में आगामी 5 मई तक चलेगा अभियान
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
ग्राम स्वराज अभियान की शुरूआत 14 अप्रैल से शुरू होगी। यह अभियान आगामी 5 मई तक चलेगा। इसके तहत देश भर की 21058 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। प्रदेश में भी 235 गांव इस अभियान में शामिल किए गए है, जिनमें से 29 गांव जिला फतेहाबाद से है। उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि जिला के 29 गांवों में ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। सबका साथ-सबका गांव-सबका विकास के उद्देश्य को रखकर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, उन्नत ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इंद्रधनुष सहित विभिन्न योजनाओं पर फोक्स कर इसके लाभ को जांचना और योजनाओं का लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करवाया जाएगा। डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि रतिया उपमंडल के गांव लाधुवास, खाई, महमदकी, सरदारेवाला, नंगल, बलियाला, जल्लोपुर, बादलगढ़, रतनगढ़, हमजापुर, शेखुपुर सौत्र, टोहाना उपमंडल के गांव तलवाड़ी, जाखल, कुदनी, रहनवाली, म्योंद कलां व खुर्द, मूसाखेड़ा, रूपांवाली, दिवाना, ढेर, हिंदालवाला, गुल्लरवाला, अकांवाली, चंदड़कलां, टोहाना गांव, नांगला, भट्टू और फतेहाबाद उपमंडल के गांव एमपी रोही के गांव को इस अभियान में शामिल किया गया है।