{"_id":"5abe89084f1c1bbb618b4923","slug":"71522436360-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालक 7 अप्रैल को करेंगे हड़ताल, होगा दिल्ली कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालक 7 अप्रैल को करेंगे हड़ताल, होगा दिल्ली कूच
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
रतिया के सभी स्कूल संचालक 7 अप्रैल को अपने स्कूलों को 1 दिन के लिए बंद कर दिल्ली कूच करेंगे। यह बात जिला प्रधान रोमी गोस्वामी ने रतिया के सभी स्कूल संचालकों की बैठक लेने के दौरान कही। रोमी ने कहा कि 7 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की गलत शिक्षा नीतियों तथा शिक्षा का अधिकार कानून की विसंगतियों के विरुद्ध रोषस्वरूप लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी शिक्षा बचाओ अभियान का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त करे। उन्होंने कहा कि सरकार निजी स्कूलों पर 134ए के तहत बिना प्रतिपूर्ति फीस दिए जबरदस्ती नि:शुल्क पढ़ाने का दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूल संचालकों को नि:शुल्क पढ़ाने पर रिम्बर्समैंट देने के वायदा के 3 साल बाद भी कोई रिम्बर्समैंट नहीं की गई। वाउचर सिस्टम लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग अनाप शनाप नीतियां लागू कर निजी स्कूलों को परेशान करने का काम रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनावों से पहले जो निजी स्कूलों के साथ वायदे किए थे उसे पूरा नहीं कर रही है। जिलाध्यक्ष रोमी ने सभी स्कूल संचालकों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में 7 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे ताकि सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। इस मौके पर काफी संख्या में स्कूल संचालक उपस्थित थे।