{"_id":"59ea65ea4f1c1b6f548b83d0","slug":"71508533738-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी शिक्षकों ने दलीप बिश्नोई को कार भेंट कर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी शिक्षकों ने दलीप बिश्नोई को कार भेंट कर किया सम्मानित
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी ने दलीप बिश्नोई को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रदेशभर से पहुंचे सैंकड़ों जेबीटी शिक्षकों ने जाट धर्मशाला फतेहाबाद में एक भव्य समारोह आयोजित कर जेबीटी शिक्षक दलीप बिश्नोई को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उपहार स्वरूप एक गाड़ी भेंट की। शिक्षा विभाग में संभवत: यह एक पहला अवसर है, जब किसी शिक्षक को उनके साथी शिक्षकों ने ही अपने स्तर पर समारोह आयोजित कर सम्मानित किया हो।
गांव ढाणी माजरा निवासी दलीप बिश्नोई वर्ष 2011 में बतौर जेबीटी शिक्षक रतिया खंड के कलन्दरगढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में नियुक्त हुए और वर्तमान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी टाहलीवाली में बतौर जेबीटी शिक्षक कार्यरत हैं। इनकी पहचान शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष करने वाले शिक्षक के साथ-साथ आरटीआई एक्टिविस्ट की भी रही है। प्रदेश के निजी डी.एड. कालेजों में वर्ष 2009 से पहले ली जा रही भारी-भरकम नाजायज फीस के विरुद्ध आरटीआई से मिली जानकारियों की बदौलत व कानूनी संघर्ष के परिणाम स्वरूप प्रदेश में पहली बार निजी डी.एड. कालेजों में डी.एड. कोर्स की फीस निर्धारित हुई। जिससे डिप्लोमा कर रहे हजारों छात्रों को भारी लाभ हुआ। आरटीआई के जनहित में प्रयोग व प्रसार में दिए गए योगदान के लिए पब्लिक रिसर्च कॉज फाउंडेशन व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शिक्षा विभाग में रेगुलर टीचर्स की भर्ती के लिए उन्होंने वर्ष 2008 से ही आरटीआई से हासिल सूचनाओं की बदौलत सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट में लम्बा कानूनी संघर्ष किया व रेगुलर भर्तियों को सुनिश्चित करवाया। वर्ष 2011 में 8404 जेबीटी, 3000 टीजीटी व करीबन 1300 पीजीटी शिक्षकों की रेगुलर भर्ती हुई। उसके बाद वर्ष 2012 में भी जेबीटी के 9870 और टीजीटी के करीबन 3000 व पीजीटी के 14216 पदों की भर्ती के लिए अपने सहयोगियों से मिलकर सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट में विशेष कानूनी प्रयास किए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान विकास टुटेजा, हिसार जिला प्रधान वेदपाल,खेतराज्र, शोभा चन्द्र, धर्मवीर झांझड़ा, जसबीर नैन, मेहर सिंह नैन, धर्मबीर ढाणी माहू, अजीत छाबा इत्यादि शिक्षक नेताओं ने अपने संबोधन में शिक्षकों के हितों के लिए दलीप बिश्नोई द्वारा किए गए कार्यों व प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। समारोह को संबोधित करते हुए दलीप बिश्रोई ने कहा कि उनके लिए अत्यंत सम्मानजनक है कि उनके संघर्ष में सहयोगी रहे शिक्षक साथी आज वर्षों बाद जिला फतेहाबाद में एकत्रित हुए हैं।