फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मोबाइल एप से मिलेगी शहर की हर गली-सड़क की जानकारी, कब टूटेगी-कब बनेगी, ये भी चलेगा पता

मोबाइल एप से मिलेगी शहर की हर गली-सड़क की जानकारी, कब टूटेगी-कब बनेगी, ये भी चलेगा पता

Wed, 02 Aug 2017 11:30 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल एप से मिलेगी शहर की हर गली-सड़क की जानकारी, कब टूटेगी-कब बनेगी, ये भी चलेगा पता
मोबाइल ऐप से मिलेगी शहर की हर गली-सड़क की जानकारी
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अगर आप अपनी गली या सड़क के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल में एक क्लिक करना होगा और आपको अपनी गली ही क्या, पूरे शहर की किसी भी गली या सड़क की पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इतना ही नहीं, आपको ये भी पता चल सकेगा कि शहर की कौन सी गली या सड़क कब बनी थी, और अब दोबारा कब बननी प्रस्तावित है। जी हां, ये संभव होगा मोबाइल ऐप ‘हरपथ’ की मदद से । प्रदेश सरकार बहुत जल्द प्रत्येक जिले के लिए हरपथ नामक मोबाइल ऐप लेकर आ रही है। इसके लिए प्रदेशभर के सभी जिलों की गलियों और सड़कों का पूरा डाटा तैयार किया जाएगा। इस मोबाइल ऐप के इस साल के अंत तक लांच होने की संभावना है। खुद फतेहाबाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अमन ढांडा ने इसकी पुष्टि की है।
नगर परिषद, हुडा और मार्केटिंग बोर्ड की सड़कें भी होंगी शामिल, सभी से मांगा गया ब्यौरा
प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित इस मोबाइल ऐप ‘हरपथ’ में शहर की सारी सड़कों और गलियों का ब्यौरा होगा। फिर चाहे वो गली नगर परिषद की हो, हुडा की हो या फिर मार्केटिंग बोर्ड की। सभी विभागों को गलियों और सड़कों का ब्यौरा तैयार करके प्रदेश सरकार को भेजने को कहा गया है। ईओ अमन ढांडा के मुताबिक फतेहाबाद नगर परिषद की ओर से सड़कों और गलियों का पूरा डाटा सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गली-सड़क तोडने से पहले हर विभाग को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
मोबाइल ऐप में सैटेलाइट के जरिए सड़कों और गलियों की मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके तहत अब जनस्वास्थ्य विभाग या टेलीफोन एक्सचेंज विभाग को अगर कोई भी गली तोड़नी है तो उसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की सूरत में मोबाइल एप के डिजीटल नक्शे में वो गली का निशान लाल हो जाएगा जिससे नागरिकों को अंदाजा हो जाएगा कि उनके मोहल्ले की उक्त गली टूटने वाली है। ऐसे में नागरिक भी अपना निजी सीवरेज या अन्य काम उसी अनुसार करवा सकेंगे। इसके अलावा प्रत्येक गली को क्लिक करने पर उसका लाइबिलटी पीरियड की भी जानकारी आम नागरिकों को भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed