{"_id":"5942cd704f1c1b0f0f8b46c4","slug":"71497550192-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन आज, कानून तोड़ा तो कड़ाई से निपटेगा प्रशासन : एडीसी, एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन आज, कानून तोड़ा तो कड़ाई से निपटेगा प्रशासन : एडीसी, एसपी
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन आज, कानून तोड़ा तो कड़ाई से निपटेगा प्रशासन : एडीसी, एसपी
शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे राजमार्ग बाधित करने का ऐलान किया है किसान महासंघ ने
अधिकारियों को बैठक में दिए गए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिला प्रशासन जिले की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने व कानून की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटेगा। ये बात एडीसी जेके अभीर व पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव ने वीरवार को जिले के अधिकारियों की बैठक में कही।
बैठक शुक्रवार को प्रस्तावित किसानों के आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। जिला प्रशासन ने किसानों द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक के आंदोलन के मद्देनजर आमजन से भी आह्वान किया है कि आम जनता दोपहर बारह से तीन बजे तक नेशनल हाइवे पर आने से बचे। लोकतंत्र में शांतिपूर्वक ढंग से सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को भी नहीं है।
सरकारी अथवा सार्वजनिक संपत्ति को आमजन मानस की ही संपत्ति हैं अत: इसे नुकसान पहुंचाना किसी भी हालात में हितकर नहीं है। कुछ आपराधिक किस्म के लोग अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए हमारे भाईचारे को बिगाड़ते हैं। डॉ. आभीर ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में कोई भी शरारती तत्व पेड़-पौधे काटकर मार्गों को अवरोध न करे। इसके लिए वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहे और जरूरी मशीनों व उपकरणों का भी उचित प्रबंध रखे ताकि जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग किया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे सड़कों को नुकसान व बाधित न होने दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने फायरब्रिगेड की सभी गाड़ियों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस व डाक्टरों की टीम तैयार रखे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से आसानी से निपटा जा सके। जेसीबी मशीन मालिक सड़क व किसी भी सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए पुख्ता प्रबंध करे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से रखेें। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे नहरों पर विशेष निगरानी रखे।
15एफटीबीपी17: फतेहाबाद के लघुसचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी जेके अभीर व पुलिस कप्तान कुलदीप यादव ।