फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   6.30 lakh cash and 2 mobile phones recovered from a woman accused of fraud

Fatehabad News: ठगी की आरोपी महिला से 6.30 लाख की नकदी व 2 मोबाइल फोन बरामद

Mon, 19 May 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
6.30 lakh cash and 2 mobile phones recovered from a woman accused of fraud
फतेहाबाद। साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर 12.23 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में महिला को गिरफ्तार कर उससे 6.30 लाख रुपये नकद, पास बुक और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला निशा रानी उर्फ नवदीप कौर निवासी आजाद नगर, पटियाला को पंजाब के अबोहर से गिरफ्तार किया है। महिला को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस बारे में 18 मार्च 2025 को मनिन्द्र कौर निवासी शेखुपुर सोत्तर की शिकायत पर धोखाधड़ी व साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार अक्तूबर 2023 में उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा, जिसमें यह बताया गया था कि घर बैठे ऑनलाइन पैसा कमाया जा सकता है। वीडियो में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर, 23 दिसंबर 2023 को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। आरोपी ने बताया कि यदि वह 36,500 हजार रुपये जमा करती है, तो उसे 38,500 रुपये का मुनाफा मिलेगा।
विज्ञापन

इस पर उसने दो ट्रांजेक्शन में कुल 35,600 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद लगातार लालच और झूठे लाभ दिखाते हुए महिला को और पैसे जमा करवाने को कहा गया। जिस पर शिकायतकर्ता ने 15 जनवरी 2024 को अपने पति के खाते से 3,94,600 रुपये फिर अपने ससुर के खाते से भी 3,94,600 रुपये इस प्रकार विभिन्न लेन-देन में कुल 12,23,300 रुपये आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने न तो कोई उत्तर दिया और न ही धन वापस लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का आभास होने पर महिला ने तुरंत साइबर थाना फतेहाबाद में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed