फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   63 km long farm roads of 72 villages have been paved

Fatehabad News: 72 गांवों के 63 किलोमीटर लंबे खेतों के रास्ते हुए पक्के

Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
63 km long farm roads of 72 villages have been paved
गांव गाजूवाला में मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत बनाया गया खेतों का पक्का रास्ता।
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री किसान खेत खलिहान सड़क योजना के तहत जिले के 72 गांवों में लगभग 63 किलोमीटर खेतों के कच्चे रास्ते पक्के करवाये गए हैं। इन रास्तों को पक्का करवाने में पंचायती राज विभाग की ओर से 17 करोड़ 19 लाख 99 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के ढाणी वासियों और खेतों में आने-जाने वाले किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि पहले यह रास्ते ईंटों से पक्के होते थे। लेकिन अब इन्हें इंटरलॉकिंग से पक्का करवाया गया है। बारिश के सीजन में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को समझते हुए सरकार ने खेत खलिहान योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के किसी भी खेत में अब कच्ची रास्ता नहीं रहेगा।
विज्ञापन


इन गांवों में खेतों के रास्ते हुए हैं पक्के
गांव चंदड़ कलां से महेंद्र मांझू के खेत तक 2.72 किमी कच्चे रास्ते को पक्का करने में 94 लाख रुपये, गांव अलालवास के दादूवाल तक के 2.59 किलोमीटर रास्ते को पक्का कराने के लिए 44.69 लाख रुपये, गांव भिरड़ाना के शेखुपुर रोड से रामपुरा रोड तक के 1.35 किलोमीटर रास्ते को पक्का बनवाने के लिए 55.43 लाख रुपये, हिजरावां कलां के हरिपुरा रोड से हंसराज के खेत तक के 1.06 किलोमीटर के लिए 35.49 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

:: पंचायती राज विभाग की ओर से जिले के 72 गांवों के खेतों के कच्चे रास्ते पक्के करने के लिए साल 2023 में टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। ऐसे में अब लगभग काम पूरा हो चुका है। खेतों के रास्ते पक्के करने के लेकर कार्य को समय पर पूरा किया गया है।
-देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed