{"_id":"6aca747dd986ef5404036bac","slug":"61609-people-called-dial-112-seeking-help-over-a-period-of-nine-months-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162700-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डायल-112 पर 9 माह में 61,609 ने कॉल करके मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डायल-112 पर 9 माह में 61,609 ने कॉल करके मांगी मदद
Sat, 10 Oct 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
डायल 112 पर आने वाली कॉल कट्रैक करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। जिले में जनवरी से सितंबर तक डायल-112 पर मदद मांगने वाले 61,609 लोगों तक पुलिस ने सहायता पहुंचाई। इन नौ महीनों में रोजाना औसतन 228 लोगों ने आपातकालीन मदद के लिए कॉल की।
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार अधिकतर मामलों में इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी) टीमें तय समय के भीतर मौके पर पहुंचीं। कुल मामलों में 56,976 बार पुलिस आठ मिनट के भीतर मौके पर पहुंची। वहीं 4,633 मामलों में पांच मिनट के भीतर सहायता उपलब्ध कराई गई। निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पुलिस के पहुंचने का समय 12 मिनट तय है।
डायल-112 की मदद केवल अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं तक सीमित नहीं रही। पुलिस ने सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। देर रात असुरक्षित परिस्थितियों में फंसी महिलाओं को सहायता दी। इसके अलावा रास्ता भटके लोगों को उनके परिवारों से मिलवाने में भी पुलिस ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
41 बिछड़े लोगों को परिवार से मिलवाया
इस अवधि में पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ और रास्ता भटककर परिजनों से बिछड़े 41 लोगों को उनके परिवारों तक पहुंचाने में मदद की। वहीं मुश्किल परिस्थितियों में फंसे 67 बुजुर्गों को भी सहायता उपलब्ध कराई गई। विभिन्न परीक्षाओं के दौरान परेशानी में फंसे 96 परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र पहुंचाने में मदद की गई।
-- -- -- -
आग लगने की 36 घटनाओं में बचाव कार्यों में किया सहयोग
आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की सक्रियता आग लगने और खराब मौसम से जुड़ी घटनाओं में भी देखने को मिली। जनवरी से सितंबर तक आग लगने की 36 घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग दिया गया। इसके अलावा बारिश, आंधी-तूफान, पेड़ गिरने और सड़क अवरुद्ध होने से संबंधित 258 कॉल पर कार्रवाई कर रास्ते खुलवाने तथा यातायात सुचारु करने में मदद की गई।
-
डायल 112 पर कॉल करने पर ये गाड़ियां पहुंचती हैं मदद करने
ईआरवी गाड़ी - 18
ईआरवी मोटरसाइकिल - 10
दुर्गा शक्ति - 1
-
महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
पुलिस की सफलता केवल अपराध रोकने में नहीं बल्कि संकट में फंसे व्यक्ति को समय पर सहायता पहुंचाने में भी है। ईआरवी टीमों को प्रत्येक आपातकालीन कॉल पर गंभीरता से कार्रवाई करने और जरूरतमंदों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के प्रति विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
- निकिता खट्टर, एसपी