फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   इनेलो सरकार बनने पर अभय चौटाला का सीएम बनना तय नहीं : अर्जुन चौटाला

इनेलो सरकार बनने पर अभय चौटाला का सीएम बनना तय नहीं : अर्जुन चौटाला

Mon, 31 Dec 2018 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
इनेलो सरकार बनने पर अभय चौटाला का सीएम बनना तय नहीं : अर्जुन चौटाला
अमित रूखाया
विज्ञापन

फतेहाबाद। सीएम पद को लेकर अलगाव का दंश झेल चुकी इंडियन नेशनल लोकदल के शीर्ष नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में पिता को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अर्जुन चौटाला ने साफ कहा कि अगले चुनावों के बाद इनेलो की सरकार बनने पर उनके पिता अभय चौटाला का सीएम बनना तय नहीं है। जिसे पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला चाहेंगे, वहीं सीएम बनेगा। अर्जुन चौटाला पूर्व विधायक बलबीर चौधरी के भाई केडी चौधरी के निधन पर शोक जताने फतेहाबाद पहुंचे थे।
इस दौरान अर्जुन चौटाला ने अपने भाइयों दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला पर जमकर निशाने साधे। एक सवाल के जवाब में अर्जुन ने कहा कि दुष्यंत व दिग्विजय झूठ का पुलिंदा हैं। कभी वो उचाना से तो कभी डबवाली से चुनाव लड़ने की बात करते हैं। कभी कहते हैं कि ओमप्रकाश चौटाला का पार्टी में स्वागत है तो कभी कहते हैं कि उन्होंने हमें निकाला। दिग्विजय चौटाला द्वारा जेल में ओमप्रकाश चौटाला से मिलने व उनसे जींद रैली के लिए बधाई मिलने के दावों पर तंज कसते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि दुष्यंत एवं दिग्विजय का नाम जब चौटाला साहब से मिलने वालों की सूची में ही शामिल नहीं है तो फिर वे उनसे कैसे और कब मिले।
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी द्वारा अभी तक आठ जिलों के जिलाध्यक्षों का ऐलान करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे अधिक कार्यकर्ता और नेता उन्हें मिले नहीं है। बाकी जिलों के लिए न तो उनके पास नेता हैं और ना कार्यकर्ता। अर्जुन चौटाला ने कहा कि इनेलो को पानी पी-पीकर गालियां देने वाले विधानसभा सत्र में इनेलो के आरक्षित बैंचों पर जाकर बैठे थे और एक आवाज भी मुंह से नहीं निकाली। अर्जुन ने कहा कि वो हमेशा कहते थे कि हिम्मत है तो पार्टी से निकालो, अब तो विधानसभा में उनके पास मौका था कि स्पीकर को जाकर इस्तीफा सौंप देते। लेकिन उनको एमएलए फ्लैट, गनमैन का इतना मोह है कि वो इस्तीफा नहीं दे सके। ऐसे लोगों से प्रदेश की जनता को कोई उम्मीद नहीं है। इस मौके पर फतेहाबाद के इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, युवा नेता राणा जोहल, सतबीर तरड़ सहित अनेक इनेलो नेता व कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed