फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डीसी ने जिलावासियों से किया केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आह्वान

डीसी ने जिलावासियों से किया केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आह्वान

Fri, 24 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने जिलावासियों से किया केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आह्वान
डीसी ने लोगों से किया केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे केरल बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ सहयोग करें। जिला प्रशासन व जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा दान देने के इच्छुक दानदाता पुराना बस अड्डा के समीप पंचायत भवन में कलेक्शन सेंटर स्थापित किया गया है, जिसमें दान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्शन सेंटर के संपर्क सूत्र 01667-230018, 9416124764, 9416592137, 9466140707 पर सहायतार्थ संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सहायता के लिए दैनिक प्रयोग का सामान जैसे कपड़े, तौलिए, चादरें, धोती, साड़ी, हवाई चप्पलें, छोटी टॉर्च, बैटरी इत्यादि व खाने का सामान जैसे मट्ठी, शक्करपारे, कचोरी, पोहा, भूने चने व मूंगफली, ड्राई फ्रूट, सूखा दूध व चाय इत्यादि दे सकते हैं। इसके साथ-साथ एंटीसेपटिक डिटोल, कपड़े धोने व नहाने का साबुन, सैनिटरी नैपकिन, तकिये, हैंड वॉश, टूथपेस्ट व ब्रश, बिलिचिंग पाउडर, मोमबत्तियां इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed