फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हादसा : पिता को बचाने निकले थे घर से, सारा परिवार खुद समा गया मौत के आगोश में

हादसा : पिता को बचाने निकले थे घर से, सारा परिवार खुद समा गया मौत के आगोश में

Thu, 22 Mar 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
हादसा : पिता को बचाने निकले थे घर से, सारा परिवार खुद समा गया मौत के आगोश में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हिसार रोड पर गांव दुर्जनपुर के पास हुए हादसे के बाद मानो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। अपने पिता की जान बचाने निकले चार और लोग काल का ग्रास बन गए। हादसे में मृतक ओमप्रकाश के अलावा उसका भाई रघुबीर, बेटा प्रवीण, राधेश्याम और पड़ोसी विकास की मौत हो गई है। परिवार के सभी सदस्य कारपेंटर का काम करते थे। बुधवार दोपहर को ओमप्रकाश को अचानक हरे-नीले रंग की उलटी हुई और उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। पिता की तबियत बिगड़ते देखकर प्रवीण और राधेश्याम ने घर से बाहर निकलकर पड़ोसी विकास को मदद के लिए बुलाया और सभी कार से पहले ओमप्रकाश को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से जवाब मिलने के बाद वो पहले अग्रोहा और फिर हिसार के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।
दिसंबर में हुआ था एक बेटे का विवाह, दूसरे के लिए चल रही थी बातचीत
मृतकों में शामिल राधेश्याम पुत्र ओमप्रकाश का अभी बीते दिसंबर माह में ही विवाह हुआ था और पिता की जान बचाने में जुगत में राधेश्याम खुद ही इस दुनिया से चल बसा। इसी हादसे में उसके भाई प्रवीण की भी मौत हो गई और जिसकी शादी की सरगर्मियां तेज होने लगी थी। लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था। इसी हादसे में मौत का शिकार हुए रघुबीर के सबसे छोटे बेटे का रिश्ता पक्का हो चुका था और इसी माह शादी की तारीख पक्की होनी थी।
विज्ञापन

भाई को तड़पता देखकर दूसरे भाई ने की थी साथ जाने की जिद, हादसे में उसने भी तोड़ा दम
ओमप्रकाश की हालत बिगड़ने पर पहले ओमप्रकाश के परिवार की किसी महिला रिश्तेदार गाड़ी में साथ जा रही थी लेकिन अपने भाई को तड़पते देखकर रघुबीर से रहा नहीं गया। उसने ऐन मौके पर कार में सवार महिला रिश्तेदार को उतरवाकर खुद गाड़ी में सवार हो गया। घर से निकलने के एक घंटे बाद तो हादसे की सूचना ही आ गई। अगर रघुबीर ने ऐन मौके पर खुद भाई के साथ जाने की जिद ना की होती तो शायद आज वो जीवित होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले गाड़ी खरीदी थी पड़ोसी ने, उसी ने आगे बढ़कर कहा था साथ चलने को
इस हादसे का शिकार हुए विकास (19) पुत्र वेदप्रकाश उर्फ पप्पू ने चार-पांच दिन पहले ही सेकेंड हैंड होंडा सिटी गाड़ी खरीदी थी। बुधवार दोपहर जब राधेश्याम ने घर से बाहर निकलकर आवाज मारी तो सबसे पहले विकास ही घर से बाहर निकला और ओमप्रकाश की बिगड़ती हालत देखकर वह अपनी गाड़ी उठा लाया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विकास उसी वक्त ही कहीं बाहर से लौटा था। हादसे के दौरान भी विकास ही गाड़ी चला रहा था। विकास के जानकारों ने बताया कि विकास को छोटी उम्र से ही गाड़ी चलाने का शौक था, और इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने कुछ दिन पहले ही गाड़ी खरीदी थी लेकिन किसे पता था कि अंत में गाड़ियों को लेकर यही शौक उसकी जिंदगी लील जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed