{"_id":"5a5fa0204f1c1b5f268b4f6d","slug":"61516216352-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर मारपीट करने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर मारपीट करने के आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर मारपीट करने के आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। गांव सरवरपुर में अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि सरवरपुर निवासी विजय सिंह ने कुछ दिन पहले पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जब वह अपनी ढ़ाणी में जा रहा था तो चार युवकों ने रास्ते में से जबरन मोटर साइकिल पर बैठा कर बोदीवाली से ढिंगसरा रोड पर ले गए। जहां पर इन युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत पर सरवरपुर निवासी अजय, बलजीत, ढिंगसरा निवासी विकास व बोदीवाली निवासी मस्ताना के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323, 341, 365 व 506 के तहत मामला दर्ज किया था। अब इन चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।