फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण हेतू ऑनलाइन प्राप्त हुए थे कुल 94 आवेदन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण हेतू ऑनलाइन प्राप्त हुए थे कुल 94 आवेदन

Mon, 12 Jun 2017 06:52 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण हेतू ऑनलाइन प्राप्त हुए थे कुल 94 आवेदन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की स्कीम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2017-18 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जे के आभीर की अध्यक्षता में जिला कार्यबल समिति की बैठक हुई। इसमें जिला उद्योग केंद्र व जिला खादी एवं ग्रामो उद्योग बोर्ड के माध्यम से आनलाइन प्राप्त 94 आवेदकों के ऋण प्रस्ताव पर विचार किया गया, जिसमें 71 आवेदकों के ऋण प्रस्ताव संतोषजनक पाये गये। जबकि 16 ऋण प्रस्ताव असंतोषजनक पाये गये व 7 आवेदक अनुपस्थित रहे। ऋण आवेदकों के जो ऋण प्रस्ताव संतोषजनक पाये गये उनमें विनिर्माण क्षेत्र में मुख्य प्रस्ताव हाजरी गुड्स, रेडीमेड गारमेंट्स बनाने, वूडन फर्नीचर, डिटर्जेंट पाउडर व केक, फेबरिक बैग, लाख की चूड़िया, डिस्पोजेबल कप व सर्विस क्षेत्र में टेंट हाउस, शैटरिंग स्टोर, मोबाइल व इलेक्ट्रानिक इत्यादि शामिल थे। इस योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख व सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक की लागत के प्रोजेक्ट स्थापित किये जा सकते है, इसमें उद्यमी का अंशदान 5 से लेकर 10 प्रतिशत तक होता है। शहरी क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने पर 15 से 25 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 25 से 35 प्रतिशत तक अनुदान राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इच्छुक आवेदक केवीआईसी के ई-पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट केवीआईसी आनलाइन डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लाग-इन करके आनलाइन आवेदन कर सकते है। इस मौके पर डीआईसी उप निदेशक एवं सदस्य सचिव गुरप्रताप सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक पीएनबी सीता राम सोनी, आरसेटी निदेशक जेएस महलान, इनवेस्टीगेटर एमएसएमई भिवानी हरपाल सिंह, एसआर चोपड़ा, ओम प्रकाश, दिनेश कुमार मौजूद थे।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ऋण प्रस्ताव पर चर्चा
आनलाइन प्राप्त हुए थे कुल 94 आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed