फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   600 people of the city claim that there are no toilets at home, the team will inspect

Fatehabad News: शहर के 600 लोगों का दावा घर पर नहीं है शौचालय, टीम करेगी निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
600 people of the city claim that there are no toilets at home, the team will inspect
फतेहाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में घर पर शौचालय निर्माण को लेकर निदेशालय नगर निकाय की तरफ से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। यूएलबी को 600 ऑनलाइन आवेदन करके 600 लोगों ने दावा किया है कि उनके घर पर शौचालय नहीं है। अब नगर परिषद की टीम इन आवेदनों को लेकर डोर-टू-डोर जांच करेगी। अगर शहर सीमा के अंदर घर पर शौचालय नहीं है तो आवेदन मान्य होगा नहीं तो रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

यूएलबी की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ को लेकर शौचालय निर्माण के लिए 14 हजार रुपये की राशि जारी की जाती है। पहली किस्त सात हजार रुपये की मिलती है। अधिकारियों की माने तो शहर से बाहर ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी आवेदन कर रहे है जबकि ये मान्य नहीं है। अगर आवेदन शहर सीमा से बाहर है तो उसे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी किस्त पांच साल बाद हुई जारी
शौचालय निर्माण को लेकर नगर परिषद फतेहाबाद पात्रों को पांच साल बाद दूसरी किस्त जारी कर रहा है। पात्रों को शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त के वर्ष 2018 में सात हजार रुपये किस्त जारी की थी। इसके बाद अब दूसरी किस्त 54 पात्रों को जारी होगी। इसको लेकर पात्रों से नगर परिषद ने दस्तावेज मांगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------स्वच्छता को लेकर नगर परिषद पूरी तरह से गंभीर है। शौचालय निर्माण के लिए दूसरी किस्त की राशि जारी की जा रही है। पात्रों को फोन पर सूचना देकर दस्तावेज मांगे जा रहे है। नियम अनुसार राशि जारी हो जाएगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed