फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   '58 Year retirement age can be '

‘58 वर्ष की जा सकती है रिटायरमेंट आयु’

Sun, 23 Nov 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Nov 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सरकार द्वारा कर्मचारियों की बढ़ाई गई रिटायरमेंट की सीमा वापस 60 से 58 वर्ष की जा सकती है। इस पर प्रदेश सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। यह बात रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेशी लाल ने कही। वह अरोड़वंश धर्मशाला मेें पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट आयु घटाने से युवाओं को नौकरियों में मौका मिल सकेगा। गणेशीलाल ने कहा कि पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें 5 वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा। बरवाला के सतलोक आश्रम पर टिप्पणी करते हुए गणेशीलाल ने कहा कि यह विवाद हमें कांग्रेस सरकार से विरासत में मिला। उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया। बिना किसी खून खराबे के हजाराें लोगों को सतलोक आश्रम से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


उन्होंने बरवाला में मीडिया पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां अब मेरिट पर मिलेंगी। सरकार ने सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू सिस्टम को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्या पर गंभीरता से विचार कर रही है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने मंथन जारी है। उन्होंने कहा कि नई हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी फतेहाबाद या सिरसा में खोलने पर विचार-विमर्श हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रैस वार्ता में गोरखपुर में लग रहे परमाणु संयत्र के बारे में पूछे गए सवाल पर प्रो.गणेशी लाल ने जानकारी न होने के अभाव में  किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाए जाएं। भाजपा इसी लक्ष्य को सामने रख कर पूरे हरियाणा प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। इस दौरान पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी, भाजपा नेता महाबीर प्रसाद, कृष्ण तनेजा, पवन बतरा, संतकुमार एडवोकेट, ओमप्रकाश ग्रोवर रतिया, विजय गोयल, डा. विनोद बतरा, डा. आत्मप्रकाश मैहता, प्रवीण जोड़ा एडवोकेट, व्यापार मंडल अनाजमंडी प्रधान प्रेम मित्तल, संजय मैहता, सुधीर गोदारा, रजत चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शंकर नारंग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed