फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   58 employees appointed on vacant posts of NHM will start work from today.

Fatehabad News: एनएचएम के खाली पदों पर नियुक्त 58 कर्मचारी आज से संभालेंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
58 employees appointed on vacant posts of NHM will start work from today.
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग में हटाए गए कोविड कर्मचारियों को सोमवार को 9 माह 8 दिन बाद दोबारा से नियुक्ति मिल जाएगी। सिविल सर्जन कार्यालय ने इन कर्मचारियों को नियुक्त करवाएगा। 62 में से 58 कर्मचारियों को एनएचएम की आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत नियुक्ति पत्र मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम के खाली पदों पर इन कर्मचारियों को नियुक्ति दी जाएगी यानि ये कर्मचारी कोविड के लिए काम नहीं करेंगे। एनएचएम की नागरिक अस्पताल, पीएचसी या सीएचसी में पद खाली हैं तो वहां पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम की आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत 25 स्टाफ नर्स, 7 फार्मासिस्ट, 8 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 13 लैब तकनीनिशियन, 2 स्वीपर, 3 जीडीए को नियुक्ति दी है। हालांकि चार कर्मचारियों को अभी नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। इन कर्मचारियों की नियुक्ति से लैब, डिस्पेंसरी, जच्चा-बच्चा वार्ड और नर्सरी को फायदा होगा। यहां पर कर्मचारियों की कमी से काम प्रभावित हो रहा था। वहीं लैब तकनीशियन की ड्यूटी बड़ोपल की आरटीपीसीआर लैब में भी लगेगी। ये कर्मचारी यहां पर मशीनों को चलाएंगे। मशीनें बंद रहने से खराब न हो इसलिए नहीं सप्ताह में से दो से तीन बार चलाया जाएगा। हालांकि यहां पर सैंपल नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


मार्च में हटाए गए थे कर्मचारी
कोरोना महामारी के दौरान आउटसोर्सिंग के जरिए 62 कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मार्च 2023 में इन कर्मचारियों का अनुबंध नहीं बढ़ाया था और हटा दिया गया था। लेकिन विरोध के चलते स्वास्थ्य विभाग ने इन कर्मचारियों को एनएचएम की आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तकनीकी कारणों से कर्मचारियों को शुक्रवार को ज्वाइन नहीं करवाया जा सका। सोमवार को ज्वाइन करवा दिया जाएगा और ये कर्मचारी एनएचएम के खाली पदों पर काम करेंगे।
-डॉ. निरपाल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed