फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   5500 property owners in the city are not giving information about PPP, making excuses

Fatehabad News: शहर के 5500 प्रॉपर्टी मालिक नहीं दे रहे पीपीपी की जानकारी, कर रहे बहानेबाजी

Tue, 21 Feb 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
5500 property owners in the city are not giving information about PPP, making excuses
फतेहाबाद में प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से जोड़ने के लिए सर्वे करते हुए कर्मचारी।
फतेहाबाद। नगर निकाय विभाग परिवार पहचान पत्र से प्रॉपर्टी आईडी को भी जोड़ रहा है, पिछले एक साल से इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। लेकिन एक साल बाद भी सौ फीसदी प्रॉपर्टी आईडी पीपीपी से नहीं जुड़ पाई है। शहर की करीब 5500 प्रॉपर्टी के मालिक नगर परिषद को पीपीपी की जानकारी नहीं दे रहे हैं और बहानेबाजी कर रहे हैं। नगर परिषद ने 27 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जिन्हें बकाया 5500 प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से लिंक करना है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने प्रॉपर्टी आईडी की सूची भी कर्मचारियों को सौंपी है। कर्मचारी फील्ड में जाकर पीपीपी की जानकारी मांग रहे है लेकिन लोग कर्मचारियों के साथ ही झगड़ा कर रहे हैं। कोई कर्मचारी को फर्जी बता रहा है तो कोई ये कह रहा है कि उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी को लिंक नहीं करवाना है। कर्मचारी समझाने का प्रयास करते हैं तो लोग झगड़ा करने लगते हैं। कर्मचारियों को तीन दिन में बकाया 5500 प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से लिंक करना है। लेकिन दो दिन में मात्र 550 प्रॉपर्टी आईडी ही लिंक हो पाई है। नगर परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में करीब 21 हजार प्रॉपर्टी आईडी है और इसमें से साढ़े 15 हजार लिंक हो चुकी हैं।
विज्ञापन


पांच दिन बाद पोर्टल चला लेकिन लॉग इन आईडी बनाने में लगे रहे कर्मचारी
प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल में फेरबदल के बाद मंगलवार को पोर्टल शुरू हो गया। लेकिन कामकाज शुरू नहीं हो पाया। कर्मचारी नए पोर्टल पर उप लॉग इन आईडी बना रहे है। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नो ड्यूज लेने के लिए लोगों को अलग-अलग ब्रांच में फाइल लेकर नहीं घूमना होगा। ऑनलाइन ही संबंधित ब्रांच को फाइल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



राशन तो किसी को पेंशन कटने का डर, नहीं दे रही पीपीपी नंबर

प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से जोड़ने के लिए फील्ड में जो कर्मचारी जा रहे है उनका कहना है कि जब वह लोगों से परिवार पहचान पत्र मांगते हैं तो लोग देने से मना कर देते हैं और कहते हैं कि उनका राशन कट जाएगा और किसी का कहना है कि जो बुढ़ापा पेंशन मिलनी बंद हो जाएगी। पीपीपी के कारण राशन कार्ड कटने के कारण लोगों में भय है और इसी के चलते लोग अपनी प्रॉपर्टी आईडी को लिंक नहीं करवा रहे है।

एक क्लिक पर मिलेगी पानी, बिजली और प्रॉपर्टी कर की जानकारी
नगर परिषद अधिकारियों की माने तो सरकार बिजली और पानी के कनेक्शनों को भी पीपीपी से जोड़ रही है और इसी तरह प्रॉपर्टी आईडी को जोड़ा जा रहा है। डिजिटलाइजेशन को लेकर पहला कदम है। एक क्लिक पर ही जानकारी मिल सकेगी कि सिटीजन के पास पानी-बिजली कनेक्शन कितने है और प्रॉपर्टी कितनी है। लोगों को काम करवाने के लिए फाइल लेकर नहीं घूमना होगा।



कोट
प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से लिंक करने का आंकड़ा मिला है। करीब 5500 प्रॉपर्टी आईडी को पीपीपी से लिंक किया जा रहा है। जो लोग इसे लिंक नहीं करवाएंगे उनकी सूची बनाकर निदेशालय को भेज दी जाएगी।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed