फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   55 percent students of classes VI to VIII reached school, in the rain

बारिश के बीच छठी से आठवीं के 55 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
55 percent students of classes VI to VIII reached school, in the rain
स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते शिक्षक। - फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते बंद स्कूल शुक्रवार को कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी खुल गए। तीन माह बाद खुले स्कूलों में पहले दिन बारिश के बीच विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। सुबह हुई बारिश के बावजूद जिले भर के स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी 55 फीसदी तक रही। निजी के मुकाबले सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी ज्यादा रही। सरकारी स्कूलों में 66 तो निजी स्कूलों में पहले दिन 37 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में 49406 विद्यार्थियों में से 24703 छात्रों को स्कूल आना था लेकिन 13753 विद्यार्थी पहुंचे। बारिश के कारण पहले दिन विद्यार्थियों की स्कूल पहुंचने पर थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हुई। कई स्कूलों में अव्यवस्था का माहौल रहा। वहीं शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण का 629 में से 408 स्कूलों ने डाटा दे दिया है। इन स्कूलों के 1578 शिक्षकों ने टीका लगवाया है। वहीं शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण कई स्कूलों में जलभराव हो गया। बारिश के बीच विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। इसके चलते विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की गई। कई स्कूलों में बारिश रुकने के बाद विद्यार्थियों का स्कूल आना शुरू हुआ। बारिश के कारण स्कूलों में पहले दिन ही अव्यवस्था का माहौल रहा।
विज्ञापन

जानिए कहां कितने विद्यार्थी पहुंचे
स्कूल कुल रिपोर्ट भेजी कुल विद्यार्थी उपस्थित होने थे पहुंचे
सरकारी 242 227 30735 15367 10213
निजी 205 87 18671 9335 3540
जिले में 1578 शिक्षकों ने ही लगवाया अब तक टीका :
शिक्षा विभाग ने कोरोना टीकाकरण करवाने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन अभी तक 629 स्कूलों में से 408 स्कूलों ने ही डाटा दिया है। शिक्षा विभाग के पास जो डाटा आया है उसके मुताबिक 1578 शिक्षकों ने कोरोना वैक्सीन की पहली और 479 ने दूसरी डोज लगवाई है। अभी 35 फीसदी स्कूलों से रिपोर्ट ही नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में बारिश के बावजूद पहले दिन 55 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे है। अभी कक्षा के कुल विद्यार्थियों में से 50 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल आएंगे। सोमवार को नियम के मुताबिक 80 से 90 फीसदी हाजिरी रहने की उम्मीद है।
- अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।

बारिश के बीच स्कूल पहुंचे विद्यार्थी।

बारिश के बीच स्कूल पहुंचे विद्यार्थी।- फोटो : Fatehabad

स्कूल में पढ़ती हुई छात्राएं।

स्कूल में पढ़ती हुई छात्राएं।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed