{"_id":"6ac6875e14fd07ccf2096a5d","slug":"54500-recovered-from-rice-mill-regarding-direct-paddy-procurement-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-162540-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीधे धान की खरीद पर राइस मिल से 54,500 रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीधे धान की खरीद पर राइस मिल से 54,500 रुपये वसूले
Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
रतिया। किसानों से सीधे धान खरीदकर राइस मिल में उतारने के मामले में मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश चहल ने जेपी राइस मिल पर कार्रवाई की। सचिव ने मिल से 54,500 रुपये की वसूली की। इसमें जुर्माना और एचआरडीएफ फीस दोनों शामिल हैं।
सचिव ओमप्रकाश चहल ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ सेलर संचालक मंडी के बजाय सीधे किसानों से धान खरीदकर अपने शेलर में उतार रहे हैं। शिकायतों के आधार पर उन्होंने खुद शेलरों की जांच की। जांच के दौरान जेपी राइस मिल में सीधे धान उतारने का मामला सामने आया।
सचिव ने कहा कि किसी भी मिल संचालक को सीधे धान उतारने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन कर सीधे धान उतारने वाले मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मार्केट कमेटी सचिव की कार्रवाई के बाद मंडी और अन्य शेलर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।