फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुलिस विभाग फतेहाबाद में होगी 104 एसपीओ की भर्ती : पुलिस अधीक्षक

पुलिस विभाग फतेहाबाद में होगी 104 एसपीओ की भर्ती : पुलिस अधीक्षक

Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग फतेहाबाद में होगी 104 एसपीओ की भर्ती : पुलिस अधीक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पुलिस विभाग फतेहाबाद में भूतपूर्व सैनिकों और केंद्रीय आर्म्ड पुलिस बल (सीएपीएफ) के 104 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की भर्ती की जाएगी। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में पुलिस विभाग फतेहाबाद में स्पेशल पुलिस ऑफिसर के 100 नए और चार खाली पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों (आर्मी) व केंद्रीय आर्म्ड पुलिस बल (सीएपीएफ) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि कोई भी इच्छुक भूतपूर्व सैनिक या सीएपीएफ अपना आवेदन 18 फरवरी तक पुलिस विभाग कार्यालय की सेना शाखा में जमा करवा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 18000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया 19 फरवरी को पुलिस लाइन फतेहाबाद के प्रांगण में पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed