{"_id":"5c0eb8e0bdec22416175adf7","slug":"51544468704-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में कॉलेज व स्कूल के विद्यार्थियों से छात्रवृति हेतु आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में कॉलेज व स्कूल के विद्यार्थियों से छात्रवृति हेतु आवेदन आमंत्रित
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से राष्ट्रीय व राज्य स्तर की प्रतियोगिता में एक अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक की अवधि के लिए खेल उपलब्धियों के अनुसार कॉलेज व स्कूल के पदक विजेताओं से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्रत्येक खिलाड़ी को एक ही छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि छात्रवृति के लिए खिलाड़ी अपना आवेदन 31 दिसंबर 2018 तक भोडिया खेड़ा खेल परिसर में जमा करवा सकते हैं। खिलाड़ी विभाग की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट आईएन में अपलोड किए गए आवेदन पत्र के अनुसार ही अपना आवेदन जमा करवा सकेंगे। आवेदन पत्र के साथ खिलाड़ी को जाति प्रमाण पत्र, अपना बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, यूनिक कोड, खेल प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां स्पोर्टिग खेल प्रमाण पत्र सहित जमा करवानी होगी। योजना के तहत केवल कॉलेज व स्कूल के खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं।