फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   राहगीरी : पहली बार शहर के साथ ग्रामीण बच्चे भी हुए शामिल, धारनियां ने रस्साकशी, कबड्डी में हसंगा ने मारी बाजी

राहगीरी : पहली बार शहर के साथ ग्रामीण बच्चे भी हुए शामिल, धारनियां ने रस्साकशी, कबड्डी में हसंगा ने मारी बाजी

Sun, 09 Dec 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
राहगीरी : पहली बार शहर के साथ ग्रामीण बच्चे भी हुए शामिल, धारनियां ने रस्साकशी, कबड्डी में हसंगा ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नशे और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की दिशा में रविवार को एक बार फिर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मनोरंजन और खेल प्रतियोगिताओं के साथ लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलवाने, आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने, जनसाधारण को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने, लोगों का मनोरंजन करने व समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने और जनसाधारण में जागरूकता पैदा करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जो सरकार का अच्छा प्रयास है। इसके माध्यम से हम सभी को सुबह के शांत और सकारात्मक माहौल का आनंद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहगीरी शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश देती है। ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभागिता करने से लोगों की झिझक दूर होती है और उनके चरित्र का निर्माण होता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारे और एकता को भी प्रदर्शित करते हैं व युवाओं को मनोरंजन और खेल के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को जानने का मौका प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

प्रात: साढ़े सात बजे से आरंभ हुए हुए कार्यक्रम के दौरान रस्साकशी, बैडमिंटन, दौड़, शतरंज, साइकिलिंग व कबड्डी सहित अन्य कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में गांव धारणियां की लड़कियों ने बाजी मारी और प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार से गांव हसंगा की लड़कियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी की प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। राहगीरी प्रतियोगिता के दौरान आयोजित की गई साइकिलिंग प्रतियोगिता में गांव हडौली ने गोल्ड मेडल जीता। राहगीरी के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर निशुल्क शुगर जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपना शुगर टेस्ट करवाया। इस अवसर पर एडीसी सतबीर जांगू, डीएसपी जगदीश काजला, शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू, जगदीश, राजकुमार जिन्दल, प्रेम कुमार मितल, बीडीपीओ सोमवीर कादियान, अनू सिंह, राजबाला, स्टेज संचालक राजेश मोंगा सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या मे स्कूली बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed