{"_id":"5ac273e34f1c1bb4618b50a7","slug":"51522693091-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दो आरोपी काबू, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के दो आरोपी काबू, भेजे जेल
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के दो आरोपी काबू, भेजे जेल
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
हनुमान जयंती पर कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे मोहित की चाकुओं से गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दोनों के खिलाफ हत्या, मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पूछताछ में आरोपियों से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों आरोपी अतुल को मारने के लिए आए थे जो उसके दोस्त मोहित के साथ मंदिर जा रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपियों ने कबूल किया है कि अतुल उन्हें बार-बार गालियां देता था और उन्हें अपशब्द भी गलत तरह के कह देता था जिसके चलते वे उससे रंजिश रखे हुए थे। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपियों को पूरी जानकारी थी कि इस समय वो इस जगह पर मिलेगा जिसके चलते उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से अतुल को मारना शुरू किया, लेकिन मोहित ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उनसे मोहित का मर्डर हो गया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।