फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बराला ने कनाडा में रह रहे भारतीयों की समस्या को उठाया हाई कमिश्रर के समक्ष

बराला ने कनाडा में रह रहे भारतीयों की समस्या को उठाया हाई कमिश्रर के समक्ष

Wed, 22 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
बराला ने कनाडा में रह रहे भारतीयों की समस्या को उठाया हाई कमिश्रर के समक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना(फतेहाबाद)।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने बुधवार को कनाडा की राजधानी ओट्टावा में वहां के हाई कमिश्नर विकास स्वरूप से मिलकर कनाडा में रह रहे भारतीयों की समस्याओं के बारे अवगत करवाया। उन्होंने हाई कमिश्नर के साथ भारतीयों के कई और विशेष विषयों बारे भी चर्चा की। उन्होंने कनाडा की राजधानी ओट्टावा में भारत में उच्चायुक्त विकास स्वरूप ने भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के साथ हरियाणा प्रदेश हित को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। उसके बाद अपने कनाडा के दौरे के दौरान बराला ने टोरंटो के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
पूजन के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का अनुसरण विश्व के विकसित देशों में भी किया जा रहा है। आज पूरे विश्व में भारत को योग गुरू के रूप में जाना जाता है। भारतीय संस्कृति की योग शिक्षा का विश्व में भरपूर प्रचार प्रसार हो रहा है। अनेक देशों के लोग योग का लाभ उठाकर बिमारियों से मुक्त हो रहे हैं। योग भगाए रोग भारतीय संस्कृति का नारा पूरे विश्व में गूंज रहा है। बराला ने कनाडा में रह रहे लोगों से अपील की है कि वे अपनी संस्कृति से जुड़े रहें। कार्यक्रम में बुलाने पर सुभाष बराला ने सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनने के बाद भारत को विश्व में भी नई पहचान मिली है। विश्व में भारत की राजनीतिक व्यवस्था का गुणगान किया जा रहा है। इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री पर भी बहुत गर्व है। देश और प्रदेश में ईमानदार सरकार आने पर कनाडा में रह रहे हरियाणवी लोगों और कनाडा के लोगों का भारत पर विश्वास बढ़ा है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed