{"_id":"5995e2854f1c1b98128b4744","slug":"51502995077-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-2006 बैच के आईएएस अधिकारी हरदीप सिंह ने फतेहाबाद ने डीसी का पदभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-2006 बैच के आईएएस अधिकारी हरदीप सिंह ने फतेहाबाद ने डीसी का पदभार संभाला
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
2006 बैच के आईएएस हरदीप सिंह ने फतेहाबाद ने डीसी का पदभार संभाला
फतेहाबाद।
फतेहाबाद में डीसी का पदभार संभालने के बाद हरदीप सिंह ने कहा कि लोगों की शिकायतों का शीघ्र निवारण करना और विकासात्मक कार्यों में तेजी लाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्ष 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हरदीप सिंह ने कहा कि वह लोगों को जवाबदेह, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन देने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को समयबद्ध लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य है। वर्तमान परिपेक्ष्य में सूचना प्रौद्योगिकी का महत्व और अधिक बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को बहुत सी जन सेवाएं ऑनलाइन दी जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि युवा देश का भविष्य होते हैं। युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रशासन के प्रयास अत्यंत आवश्यक होते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए सभी विभागों का तालमेल अत्यंत आवश्यक है और उनका यह प्रयास रहेगा कि इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से कृषि में पीएचडी, पर्यावरण प्रबंधन से मास्टर ऑफ साइंस और कानून में मास्टर डिग्री हासिल कर चुके हरदीप सिंह फतेहाबाद से पहले गुरुग्राम के डीसी, पंचकूला और गुरुग्राम में हुडा प्रशासक और हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सचिव रह चुके हैं। इनके अतिरिक्त वे शुगर फेड के एमडी और शिक्षा विभाग, आईटीआई, सोशल जस्टिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक रह चुके हैं।