{"_id":"596a58a04f1c1b9a648b468a","slug":"51500141728-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार रोड़ पर सफाई व्यवस्था चर्मराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार रोड़ पर सफाई व्यवस्था चर्मराई
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार रोड पर जगह-जगह फैला कचरा
भट्टूकलां।
हिसार रोड पर जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर पड़े हैं, जो सरेआम स्वच्छता अभियान को ग्रहण लगा रहे हैं। इस बारे में हिसार रोड पर हुडा विभाग की मार्केट के दुकानदारों आत्माराम गोयल, रघुवीर सोनी, अशोक, पींटू, अमित, पटेल, सत्यनारायण, पवन वर्मा आदि ने बताया कि यहां हुडा विभाग ने सफाई के लिए ठेका दिया है। यहां लगभग पिछले 20 दिनों से कोई सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। कचरों के ढेर पर गंदगी से मच्छर मक्खी आदि पनप रहे हैं। जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले तीन सप्ताह से सड़क पर दुकानों के आगे सफाई कर देते हैं, लेकिन कूड़े के ढेर को हटाने की उनके पास कोई व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में सफाई ठेकेदार रतन लाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह जगह हुडा विभाग में नहीं आती होगी, वरना यहां सफाई हो जाती। फिर भी कहीं कोई चूक हुई है, तो कार्रवाई की जाएगी।
17
हिसार रोड़ पर जगह- जगह लगे कचरे के ढेर।