{"_id":"594291604f1c1b14798b45f0","slug":"51497534816-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दिया स्वच्छता अपनाने का संदेश
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । स्वच्छ भारत मिशन के डिप्टी चेयरमैन सुभाष चंद्र की अगुवाई में स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा के प्रेमियों ने बुधवार देर सायं पपीहा पार्क में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें लोगों से स्वच्छता बारे प्रश्न पूछे गए।
प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले 5 प्रतिभागियों निर्मल, काजल, कवि, प्रवीण व राजकुमार को स्वच्छता भारत मिशन के डिप्टी चेयरमैन सुभाष चंद्र और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जे के आभीर ने अग्रवाल धर्मशाला से स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा को फतेहाबाद से जिला सिरसा के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा के स्वच्छता प्रेमियों ने जागरूकता का जो संदेश दिया है, उससे हमें आत्मसात करना होगा। डिप्टी चेयरमैन सुभाष चंद्र नंदीशाला भी गए और उन्होंने शहर में सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की व उनकी समस्याओं को सुना। डिप्टी चेयरमैन सुभाष चंद्र ने लोगों से स्वच्छता को व्यवहार में लाने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी को स्वच्छता को गले लगाना होगा। गंदगी हटाने में सरकार और प्रशासन अकेले कुछ नहीं कर सकते। हमें जन सहभागिता के आधार पर इसे आगे बढ़ाना होगा और अपने घर, परिवार, समाज और शहर को साफ सुथरा रखना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता को अपनाए और लोगों को भी इस बारे जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जनता और प्रशासन के आपसी तालमेल से जिला में अच्छा काम हुआ है। ग्रामीणों क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त भी घोषित किया जा चुका है। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन दर्शन नागपाल, पार्षद रणजीत सिंह, यात्रा के कॉर्डिनेटर रविंद्र, सह कॉर्डिनेटर ललित, तेजेंद्र बिड़लान, संदीप लोहट, सतबीर सिंह, मनीष, सुमित, सचिन, बलकार मौजूद थे।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
एडीसी ने किया स्वच्छता को आत्मसात करने का आह्वान
-स्वच्छता समरसता यात्रा ने पपीहा पार्क के बाहर आयोजित किए कार्यक्रम, आम लोगों को जोड़ा साथ
15एफटीबीपी07 : फतेहाबाद के पपीहा पार्क में स्वच्छता जागरूकता नुक्कड़ नाटक में मौजूद स्वच्छ भारत मिशन के डिप्टी चेयरमैन सुभाष चंद्र, एडीसी डॉ. जेके आभीर व अन्य पदाधिकारीग.ण।
विज्ञापन
15एफटीबीपी08 : फतेहाबाद के पपीहा पार्क में स्वच्छता जागरूकता में सही जवाब देने वाले लोगों को सम्मानित करते अधिकारी गण ।