फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   51 cases of corona infection found in 30 days

कोरोना संक्रमण के 30 दिनों में 51 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
51 cases of corona infection found in 30 days
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में 30 दिनों में कोरोना संक्रमण के 51 केस मिल चुके हैं। धीमी गति से जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग और टीकाकरण नहीं बढ़ा पाया है। यहां तक कि आरटीपीसीआर सैंपलिंग चार माह से बंद है।
विज्ञापन

पिछले 30 दिनों में जिले में कोरोना के 4965 सैंपल लिए गए हैं। जिले में अभी फिलहाल कोरोना के 13 एक्टिव केस है। कोरोना संक्रमण दर जिले में फिलहाल 4.9 फीसदी है। रिकवरी रेट 97.43 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

संक्रमितों को भर्ती होने की जरूरत नहीं
कोरोना संक्रमित में गंभीर लक्षण नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। कोरोना के फिलहाल जिले में 13 एक्टिव केस हैं। इसमें एक मरीज एडमिट है। डॉक्टरों के मुताबिक करीब 80 फीसदी संक्रमित ऐसे मिल रहे हैं जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है। हालांकि संक्रमण को रोकने के लिए जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मात्र आठ हजार लोगों को लगी बूस्टर डोज
जिले में अब तक दो लाख पात्र ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना की दूसरी डोज भी नहीं लगवाई है। बूस्टर डोज भी मात्र 8016 ने ही लगाई है। यहां तक कि फ्रंटलाइन और स्वास्थ्यकर्मी भी वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे है। मात्र 786 स्वास्थ्यकर्मी और 119 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने ही बू्स्टर लगवाई है। जिले में अब तक 684752 लोगों को पहली डोज, 475075 को दूसरी डोज और 8016 को बूस्टर डोज लगी है।

स्रद्मह्यङ्क
कोरोना सैंपलिंग स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रही है, ओपीडी में जो मरीज आ रहे हैं उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर लैब शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, इसके बाद सैंपलिंग बढ़ जाएगी।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed