फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   5000 doeses of corna vaccine came to Fatehabad

18 से 44 आयु वर्ग के 1005 लोगों ने लगवाया टीका, कोरोना वैक्सीन की पांच हजार डोज पहुंची

Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
5000 doeses of corna vaccine came to Fatehabad
कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों का रूझान बढ़ना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो गई है। मंगलवार को जिले में 1744 लोगों ने टीका लगवाया है। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग के 1005 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

राहत की बात ये है कि जिले में कोरोना वैक्सीन की 5000 डोज पहुंची है लेकिन ये डोज 44 आयु वर्ग से ऊपर के लिए आई है। 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 10 हजार डोज पहले आ चुकी है।
विज्ञापन

हिसार के लोग बड़ोपल में करवा रहे टीकाकरण
पोर्टल में खामियों के कारण हिसार के लोग फतेहाबाद में टीकाकरण करवाने के लिए आ रहे है। पोर्टल पर सेशन साइट का समय शाम को दर्शाया जा रहा है। हिसार के लोग टीकाकरण के लिए अस्पतालों में शाम का पंजीकरण करवा रहे है। लेकिन शाम को केंद्रों पर टीकाकरण नहीं चलता है। इसको लेकर मुख्यालय में सिविल सर्जन कार्यालय ने पत्र लिखा है कि पोर्टल में समय और जगह ठीक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। लोगों से भी अपील है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं ताकि संक्रमण की चपेट में आने से बचा जा सके। - डॉ.सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed