{"_id":"6755dec2f70d4737d809a6c4","slug":"500-sevadars-honored-with-mementos-at-ramdev-temple-haripura-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-126127-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रामदेव मंदिर हरिपुरा में 500 सेवादारों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रामदेव मंदिर हरिपुरा में 500 सेवादारों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
Sun, 08 Dec 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरिपुरा के बाबा रामदेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर मंदिर कमेटी ने 500 से अधिक सेवादारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंदिर के गद्दीनशीन भक्त राजेंद्र सैनी ने बताया कि पिछले काफी साल से हर साल सितंबर में राजस्थान के रामदेवरा में बाबा रामदेव का मेला लगता है। इस दौरान देशभर से लाखों की संख्या में माथा टेकने आए श्रद्धालु आते हैं।
इनके भोजन और रहने की व्यवस्था बाबा रामधणी सेवा समिति हरिपुरा धाम की ओर से की जाती है। मेले की इस व्यवस्था में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि यह समिति भंडारे समेत रक्तदान शिविर आदि सामाजिक कार्य कर रही है। इसमें लोग सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के रामदेवरा में कलयुगी अवतारी बाबा रामदेव भगवान का मुख्य स्थान है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद को बाबा रामदेव पूरी करते हैं। इस अवसर पर मोहनलाल सैनी, सुलतान भदरेचा, रामप्रकाश सूलीखेड़ा, भूप सिंह, समाजसेवी प्रेम सिगड़, जयसिंह खीचड़, सुभाष ढाका, हंसराज सिगड़, विजय गोदारा, रिंकू, अजमेर, सुरेंद्र डिंगवाल आदि मौजूद रहे।