फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   5 youths arrested including 6.09 grams of heroin

Fatehabad News: 6.09 ग्राम हेरोइन सहित 5 युवक गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
5 youths arrested including 6.09 grams of heroin
रतिया (फतेहाबाद)। शहर पुलिस ने टोहाना रोड मिनी बाईपास के पास 5 युवकों को 6.09 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी युवकों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि शहर पुलिस टीम टोहाना रोड मिनी बायपास के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान बाईपास के एक तरफ सफेद रंग की एक गाड़ी में पांच युवक बैठे थे तथा पुलिस की टीम को देखकर इधर-उधर होने लगे। जिस पर पुलिस टीम को युवकों के पास नशीला पदार्थ होने का शक हुआ। पुलिस टीम ने पांच युवकों को घेरकर काबू किया और तलाशी ली तो उनके पास से 6.09 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान राकेश, नीरज निवासी रतिया, नवजोत निवासी दादूपुर, गुरप्रीत व मंजीत निवासी रतनगढ़ के तहत बताई है। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed