फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4th place in Olympics will work to take women's hockey to heights: Savita Poonia

ओलंपिक में चौथा स्थान महिला हॉकी को बुलंदियों पर ले जाने का काम करेगा : सविता पूनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
4th place in Olympics will work to take women's hockey to heights: Savita Poonia
खिलाड़ियों व नागरिकों से मिलती हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया। संवाद - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया का कहना है कि भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक में पदक नहीं ले पाने का मलाल रहेगा। मगर टीम के शानदार प्रदर्शन ने दुनिया भर की टीमों को पछाड़ते हुए जो चौथा स्थान हासिल किया, वह महिला हॉकी को नई बुलंदियों पर ले जाने में संजीवनी का काम करेगा। सविता सोमवार को सिरसा से दिल्ली जाते हुए जिंदगी संस्था के आग्रह पर कुछ समय के लिए फतेहाबाद में रुकीं। इस दौरान खेल प्रेमियों ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

अब महिला हॉकी का सुनहरा दौर शुरू हो चुका है
सविता पूनिया ने कहा कि ओलंपिक से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर टीम की सदस्यों को अपने पैतृक शहर व गांवों तक जाने के दौरान लोगों ने जो मान-सम्मान दिया है, वह दर्शाता है कि अब महिला हॉकी का सुनहरा दौर शुरू हो चुका है। अब मां-बाप बेटियों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करने लगे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब ग्राउंड स्तर पर भी हॉकी खेलने के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से 2024 के ओलंपिक में महिला हॉकी टीम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

इन्होंने किया अभिनंदन
सामाजिक संस्था जिंदगी के अध्यक्ष हरदीप सिंह, प्रशांत शर्मा, राणा जोहल, मुकेश बंसल, रणबीर भाटी, बलजीत हांडा, भरत रावत, गुलशन रहेजा, पंजाब सिंह, सिमरनजीत सिंह गिल, विकास गावड़ी, विनोद शर्मा, संजय चावला, अनिल कंबोज, सतेंद्र श्योराण, राजकुमार, सन्नी खुराना, प्रवीर सोनी, अजय रत्ति के अलावा एमएम कॉलेज की एनसीसी स्वयंसेविकाओं में मनप्रीत कौर, पायल, मोनिका, रेणुका, रवीना, शर्मिला, सपना, लक्ष्मी रानी आदि ने सविता पूनिया का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 गोल रोककर छा गई सविता
जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए सबसे ज्यादा गर्व का विषय है कि हमारे क्षेत्र की बेटी सविता ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया जैसी श्रेष्ठ टीम के प्रहारों का दिलेरी के साथ सामना करते हुए 9 गोल रोके। इसी से भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद मिली। निश्चित रूप से सविता क्षेत्र की बेटियों के लिए सबसे बड़ी रोल मॉडल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed