{"_id":"6aaad55ea0bf32f56a03da3d","slug":"495-csc-ids-deactivated-due-to-negligence-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-161257-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लापरवाही पर 495 सीएससी आईडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लापरवाही पर 495 सीएससी आईडी बंद
Wed, 16 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
क्रीड विभाग में परिवार पहचान पत्र संबंधि कार्यों के लिए पहुृंचे नागरिक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले 495 कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की सीएससी आईडी बंद कर दी गई हैं। एनआईसी के आदेश की पालना नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है। इससे सीएससी संचालकों में हड़कंप मचा है।
जिले में करीब 1200 कॉमन सर्विस सेंटर संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और विभिन्न प्रमाण पत्र सहित 500 से अधिक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलता है। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलती है।
एनआईसी ने सीएससी संचालकों की कार्यप्रणाली की जांच के लिए केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाने के आदेश दिए थे। इसका उद्देश्य सीएससी संचालकों की जानकारी और कार्यप्रणाली का सत्यापन करना था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी संचालकों को केवाईसी पूरी करनी थी। संवाद
विज्ञापन
-- --
हर सीएससी पर लगेंगे रेट लिस्ट
इसके साथ ही सीएससी केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना भी अनिवार्य किया गया है। केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं और उनके निर्धारित शुल्क की जानकारी लोगों को स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने। सीएससी संचालकों को केंद्र पर निर्धारित पोस्टर या बैनर भी लगाना होगा। अधिकारियों के अनुसार केवल आईडी चालू होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सीएससी केंद्र पर निर्धारित मानकों का पालन करना भी जरूरी है। यदि किसी केंद्र पर आवश्यक बैनर या पोस्टर नहीं लगा मिला तो संबंधित संचालक की आईडी पर कार्रवाई की जा सकती है। रेट लिस्ट का प्रदर्शन नहीं करने या अन्य निर्धारित नियमों की अनदेखी करने पर भी आईडी बंद होने का खतरा रहेगा।
-- -- -- --
प्रशासन की ओर से सीएससी संचालकों को स्पष्ट हिदायत है कि सभी सीएससी संचालक वे केवाईसी प्रक्रिया में सहयोग करें और केंद्र पर रेट लिस्ट के साथ जरूरी पोस्टर व बैनर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। नियमों का पालन नहीं करने वाले संचालकों पर आगे भी कार्रवाई जारी रह सकती है।
शिल्पा रानी, जिला प्रबंधक, सीएससी फतेहाबाद।