फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   4542 took the exam to become literate, women also remained ahead

Fatehabad News: साक्षर बनने के लिए 4542 ने दी परीक्षा, महिलाएं भी रहीं आगे

Mon, 23 Sep 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
4542 took the exam to become literate, women also remained ahead
फतेहाबाद के भट्टू में उल्लास कार्यक्रम के तहत परीक्षा देते हुए महिलाएं
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग के उल्लास कार्यक्रम के तहत निरक्षर से साक्षर बनने के लिए रविवार को जिले में 4542 शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में महिलाओं ने भी भागीदारी दिखाई। परीक्षा लेने के लिए जिले में 256 केंद्र बनाए गए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल ने पहले चरण की प्रारंभिक परीक्षा ली।
विज्ञापन

हालांकि परीक्षा देने आए शिक्षार्थियों की संख्या कम रही अनुमान 9000 का था। परिणाम जारी होने के बाद शिक्षार्थियों को कक्षा तीसरी का सिलेबस करवाया जाएगा। इसकी परीक्षा मार्च में संभावित है। परीक्षा लेने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। कलस्टर प्रभारी को पर्यवेक्षक लगाया गया। इस दौरान सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
4050 स्वयंसेवी शिक्षकों ने दिया अक्षर ज्ञान
उल्लास कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ने सर्वे करवाया तो 9058 निरक्षर मिले। इसमें शहर के मुकाबले ग्रामीणों की संख्या ज्यादा रही। इन्हें पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने 4050 स्वयंसेवी शिक्षक लगाए। इसमें घर के ही पढ़े-लिखे सदस्य को शामिल किया गया। कम से कम पांचवीं पास को स्वयंसेवी शिक्षक नियुक्त किया गया। विभाग द्वारा शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई गई। निरक्षरों को सामान्य पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। जिसमें पहली कक्षा का सिलेबस है। इन्हें हिंदी का अक्षर ज्ञान, गणित में संख्याओं की पहचान करना आदि सिखाया गया। इस परीक्षा के बाद विभाग तीसरी कक्षा का पाठ्यक्रम करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में ये निरक्षर देंगे परीक्षा
खंड निरक्षर मिले परीक्षा केंद्र परीक्षा देने आए शिक्षार्थी
भट्टूकलां 1554 25 765
भूना 1751 42 660
फतेहाबाद 1443 57 767
जाखल 896 21 342
रतिया 1591 46 758
टोहाना 1826 65 1250
-
उल्लास कार्यक्रम के तहत सर्वे में जो शिक्षार्थी मिले हैं, उनकी प्रारंभिक परीक्षा ली गई है। अब कक्षा तीसरी का पाठ्यक्रम करवाया जाएगा। विभाग द्वारा दोबारा सर्वे करवाया जाएगा और निरक्षरों की पहचान की जाएगी। इसके लिए संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी।
- पवन सागर, जिला समन्वयक, उल्लास कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed